Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने झपटमारी के प्रकरण में सुरेंद्र बांसफोड़ उर्फ गोलिया (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के जेब से 12,200 रुपये झपट लिए थे, जिनमें से 5,770 रुपये बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 18 मार्च की रात 8 बजे से 8:40 बजे के बीच नया बस स्टैण्ड के पास से गुजरते समय रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी नशे की हालत में उसे रोककर विवाद करने लगा और पॉकेट से नगदी निकाल भाग गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस…

Read More

राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में निगम स्थित महापौर कक्ष में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय अनुमान पत्रक पर विचार विमर्श किया गया और इसे स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय की पुनरीक्षण अनुशंसा भी सामान्य सभा को भेजी गई। महापौर श्री यादव ने बताया कि बजट तैयार करते समय शासन के दिशा निर्देश, प्रावधान, पार्षदों और नागरिकों के सुझाव का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप तैयार बजट को शीघ्र ही सामान्य सभा…

Read More

राजनांदगांव। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर आज लालबाग सिंधी कालोनी स्थित झुलेलाल मंदिर में महापौर ने सपत्निक उपस्थिति दर्ज कर भगवान झुलेलाल की पूजा अर्चना की और सिंधी समाज के समाजिक बंधुओं को जयंती की बधाई दी। महापौर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह दिन विशेष रूप से सिंध समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। झुलेलाल जयंती सिंधी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने समाज की मांग पर सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन भी दिया। सिंधी समाज द्वारा आयोजित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल…

Read More

राजनांदगांव। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर आज चिखली ओवर ब्रिज के पास स्थापित उनकी प्रतिमा में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि रानी अवंती बाई ने देश और मानव धर्म की रक्षा के लिए अद्भुत बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष केवल एक समाज विशेष तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे देश के सनातनी लोग इसे उत्सवपूर्वक मनाते हैं। महापौर ने महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करने के संदर्भ में कहा कि यह अवंती बाई से…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम के वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का आज महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया और तकनीकी अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ईदगाह मैदान में साफ-सफाई, पानी और मोबाइल टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, पार्षद श्री अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्री अमीन हुद्दा, जिला सतनामी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री युवराज ढीडे और जामा मस्जिद के अध्यक्ष…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम की टीम द्वारा चलाए जा रहे मवेशी धर-पकड़ अभियान के तहत शहर के चौक-चौराहों में घूम रहे और बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। यह अभियान यातायात बाधित होने और दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, चौक-चौराहों से 6 घुमंतु और बैठे मवेशी पकड़े गए और उन्हें रेवाड़ीह कांजी हाउस भेजा गया। इसके अलावा आम जनता द्वारा निदान 1100 में शिकायत करने पर 3 और मवेशी पकड़े गए। बीमार मवेशियों को इलाज के लिए गौशाला पिंजरापोल भेजा गया। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम ने गंज…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजना के प्रभावी और त्वरित क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता, घरेलू बिजली बचत और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आवेदन से लेकर वेंडर चयन, इंस्टॉलेशन और सब्सिडी वितरण तक सभी चरणों में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान और शेष इंस्टॉलेशन कार्य…

Read More

राजनांदगांव। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कर रहा है। जिले में संचालित सभी हमर क्लीनिक में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सीजीएमएससी लिमिटेड के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुख्य जिला भंडार से शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक भी दवाइयां समय पर पहुंचाई जा रही हैं। मरीजों को क्लीनिक में आवश्यकतानुसार दवाइयां मुफ्त प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, अस्पतालों के लिए जरूरी दवाइयों की आपूर्ति शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला स्टोर के माध्यम से मांग के अनुसार की जाती है। वर्तमान…

Read More

राजनांदगांव। जिले में स्कूल शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से आज बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को विद्यालय के माहौल से परिचित कराना और 6 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को उनके नजदीकी प्राथमिक शालाओं में ले जाया गया। बच्चों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर कहानी, गीत, खेल और चित्रकारी जैसी गतिविधियों में भाग लिया और स्कूल के वातावरण को अनुभव किया। आयोजकों…

Read More

राजनांदगांव। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं राजस्व संग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह में शासकीय अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालय खोलने एवं पंजीयन कार्य संपादित करने कहा गया है। आदेशानुसार मार्च माह का चुतर्थ रविवार 22 मार्च 2026, मार्च माह का अंतिम शनिवार 28 मार्च 2026, मार्च माह का अंतिम रविवार 29 मार्च 2026 एवं महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को पंजीयन कार्यालय खुला रहेगा। इसके साथ ही जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश के…

Read More