राजनांदगांव। श्री विनय कुशल मुनि के सुशिष्य एवं 171 दिन तक उपवास का रिकॉर्ड बनाने वाले जैन मुनि वीरभद्र (विराग) जी ने आज यहां कहा कि चारित्र ज्ञान कितना भी हो किन्तु अहंकार यदि है तो यही अहंकार पतन का कारण बनता है। यदि हम परिषह सहन कर सकते हैं तभी हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं।
जैन बगीचे में अपने नियमित चातुर्मासिक प्रवचन में जैन मुनि वीरभद्र (विराग) जी ने कहा कि मनुष्य भव मिलना मुश्किल है। यह भव हमें मिला है तो हम इसका लाभ क्यों नहीं उठाते? धर्म-कर्म करोगे तो आत्म कल्याण के मार्ग में निश्चित ही बढ़ोगे। आत्मा को शक्तिशाली बनाने के लिए सहनशील बनो और अपने को धीरे-धीरे मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ाओ।
इससे पूर्व उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को भव्य मुनि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु बहुत ही जानकर बनाओ। आपने यदि गुरु बना लिया तो उसे अपने आपको समर्पित कर दो। यह निश्चित मान लो कि आपने अपने आपको जिस दिन गुरु के सुपुर्द कर दियाए उस दिन से आपके गुणों में निखार आता जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने दी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
