Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण देने के लिए लोक कल्याण मेला का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण देने के लिए लोक कल्याण मेला का आयोजन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को निजी व्यवसाय के लिए ऋण प्रदान करने हेतु लोक कल्याण मेला का आयोजन नगर निगम टॉउन हाल में किया गया। इस कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरण और बैंक से संबंधित प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

    जिले के लीड बैंक मेनेजर श्री मुनीस शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण देने की प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों के स्वीकृत/वितरण हेतु लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्ट्रीट वेंडर्स को जल्द से जल्द ऋण मिल सके। साथ ही, उन्होंने वेंडर्स को डिजीटल भुगतान के प्रति जागरूक करते हुए फोन पे और पेटीएम जैसे UPI आधारित डिजिटल लेन-देन के माध्यम से भुगतान बढ़ाने की अपील की।

    लोक कल्याण मेला में लगभग 300 स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया, जिनमें से 20-25 ने ऑनलाइन आवेदन किया। निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने वेंडर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को तीन चरणों में ऋण दिया जाएगा। पहले चरण में ₹15,000, दूसरे चरण में ₹25,000 और तीसरे चरण में ₹50,000 तक ऋण का प्रावधान है। यह ऋण वेंडर्स को व्यक्तिगत व्यवसाय में सहायता प्रदान करेगा।

    कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री वर्मा और उपस्थित पार्षदों ने भी स्ट्रीट वेंडर्स से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना वेंडर्स के व्यवसाय को सुगम बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा वेंडर्स का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्रीमती केवरा विजय राय, पार्षद सर्वश्री रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, प्रदोद झंडाडे, श्रीमती रीना सिन्हा, चंद्रकृत साहू, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी, सिटी मिशन प्रबंधक सुरी मोनिका वराडे सहित अन्य सामुदायिक संगठक और स्ट्रीट वेंडर्स उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.