राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली में वर्ष 1990 से संकलित पुराने और नष्टीकरण योग्य रिकॉर्ड, रजिस्टर, फाइलें, अपराध डायरी, मर्ग, गुम इंसान, आगजनी व गुम मवेशी से संबंधित डायरियों का पुलिस लाइन स्थित खुले स्थान पर विधिवत नष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई को नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक की उपस्थिति में अंजाम दिया गया।
यह कदम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैषाली जैन के मार्गदर्शन में उठाया गया। जिले के थानों में सालों से रखे जा रहे अनुपयोगी रिकॉर्डों की सूची बनाकर उन्हें नष्ट करने के आदेश दिए गए थे।
सिटी कोतवाली में रखे गए फैसलाशुदा व खात्मा खारिज अपराध डायरी, नस्तीबद्ध मर्ग, गुम इंसान और अन्य दस्तावेजों को धारा 970 व पुलिस रेग्युलेशन में दिए गए नियमों के तहत सूचीबद्ध कर नगर पुलिस अधीक्षक से अनुमति ली गई। फिर 28 सितंबर को पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र परिसर के खुले और सुरक्षित स्थान पर इनका नष्टीकरण किया गया।
इस कार्य में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, शिवकुमार नेताम, मिलन साहू, आरक्षक चतुरदास महंत, रंजीत चौरसिया, प्रयंश सिंह सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
