Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » महापौर परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    छत्तीसगढ़

    महापौर परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव की महापौर परिषद की बैठक मंगलवार को महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक और नंदई चौक से इंदिरा नगर पानी टंकी तक राइजिंग मेन पाइप लाइन विस्तार, संपत्तिकर युक्तियुक्तरण, व्यवसायिक परिसरों की दुकानों की उच्चतम बोली की अनुशंसा, ट्रांसपोर्ट नगर में आधारभूत सुविधाओं का विकास, जाति प्रमाण पत्र निर्माण और आंगनबाड़ी पालना केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्तियों को स्वीकृति दी गई।
    महापौर श्री यादव ने जानकारी दी कि बैठक में अधोसंरचना बजट 2025-26 अंतर्गत मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक तक एवं नंदई चौक से इंदिरा नगर पानी टंकी तक 600 एमएम राइजिंग मेन पाइप लाइन विस्तार कार्य के लिए 647.05 लाख रुपये की लागत से कार्य की स्वीकृति दी गई है। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, सड़क और पेयजल व्यवस्था हेतु 490.04 लाख रुपये तथा पेंड्री मुक्तिधाम से अस्पताल तक सड़क निर्माण के लिए 194.59 लाख रुपये की लागत वाले कार्यों के लिए निविदा आमंत्रण की अनुमति दी गई है।
    बैठक में महापौर परिषद ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। परिषद ने इसे आम जनता और व्यापारियों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।
    महापौर ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। साथ ही, लोक सेवा केंद्र से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों की अनुशंसा की गई है। आंगनबाड़ी पालना केंद्रों में पालना कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्तियों को भी हरी झंडी दी गई।
    बैठक में निगम स्वामित्व के दिल्ली दरवाजा व्यवसायिक परिसर की दो दुकानों की उच्चतम बोली की अनुशंसा की गई। इसके अलावा सर्वेश्वर दास स्कूल के पास निर्मित 12 दुकानों की नीलामी को पूर्व में दी गई स्वीकृति की पुष्टि की गई। साथ ही संपत्तिकर युक्तियुक्तरण प्रक्रिया को भी मंजूरी प्रदान की गई।
    बैठक में महापौर परिषद सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय, आलोक श्रोती, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, डीलेश्वर प्रसाद साहू, राजा माखीजा सहित निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, प्र. कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम, सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, वसीम खान, सुश्री सुषमा साहू, राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी, सहायक लेखा अधिकारी राकेश नंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.