Close Menu
    What's Hot

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » दिव्यांगजन सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
    छत्तीसगढ़

    दिव्यांगजन सेवा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पंचायत की सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण श्रीमती शिला सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन सेवा रथ को जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शिला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री देश की जनता की सेवा के लिए प्रतिपल तत्पर रहते हैं। उन्होंने दिव्यांगजन सेवा रथ के उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
    उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार ने बताया कि दिव्यांगजन सेवा रथ के माध्यम से छुरिया विकासखण्ड के ग्रामीण अंचल में दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रथ के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में उल्लेखित दिव्यांगता के प्रकार की पहचान, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में दिव्यांगजन सेवा रथ विकासखण्ड छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव के ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में भ्रमण करेगी। सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत दिव्यांगजन सेवा शिविर का आयोजन 20 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगांव, 27 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं 28 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.