Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने जुटे सामाजिक संगठन और निजी कंपनी, कौशल विकास पर हुई अहम बैठक
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने जुटे सामाजिक संगठन और निजी कंपनी, कौशल विकास पर हुई अहम बैठक

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और नेतृत्व के क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऑल वॉलंट्री एसोसिएशन फाउंडेशन (आलवा) द्वारा कुशपाल स्थित कार्यालय में सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का विषय था-कौशल विकास और युवा शक्ति का समुचित उपयोग। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने की।
    बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 20 से अधिक युवा प्रतिनिधियों और संगठनों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि इस बैठक में संगम सात्विक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सदस्य भी विशेष रूप से शामिल हुए। इनमें त्रिलोक सिंह ठाकुर, निशांत साहू, सोनू बाबू साहू, विवेक साहू, सुनील कुमार साहू, कुंवर कुमार साहू और दीपक कुमार साहू प्रमुख थे।
    बैठक में युवाओं को जागरूक करने, उन्हें रोजगार से जोड़ने और तकनीकी कौशल प्रदान करने पर गहन चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य के युवाओं में असीम ऊर्जा और क्षमता है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की कमी है। खासकर ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के युवा कौशल विकास के अवसरों से वंचित रह जाते हैं।
    इस मौके पर संगम सात्विक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और उन्हें रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने का प्रस्ताव भी रखा। कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटल लर्निंग, और आईटी स्किल्स से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया।
    बैठक के दौरान डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने कहा, युवाओं को केवल नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना होगा। आज की पीढ़ी में तकनीक की समझ, नई सोच और ऊर्जा है। जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर युवा को कौशल विकास और नेतृत्व का अवसर मिले। इसके लिए आलवा और संगम सात्विक मिलकर ठोस कार्ययोजना पर काम करेंगे।
    फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशालाएं, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम और नेतृत्व विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनका मकसद युवाओं को न सिर्फ नौकरी के लिए तैयार करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है।
    बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आलवा और संगम सात्विक प्राइवेट लिमिटेड मिलकर युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और नेतृत्व निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे।
    इस बैठक को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इसमें सामाजिक संगठनों, निजी क्षेत्र और युवाओं के प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.