राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने कुण्ड की पूरी सफाई कराने और उसमें ताजा पानी भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन कुण्ड के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहे और बिजली की लाइनें पूरी तरह सुरक्षित हों। साथ ही कुण्ड क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
आयुक्त ने कहा कि जिन रास्तों से गणेश प्रतिमा विसर्जन की झांकियां निकलेंगी, उन मार्गों पर तुरंत पेचवर्क कराया जाए। उन्होंने शहर की आंतरिक व बाहरी सड़कों पर लगे विद्युत खंभों की बंद लाइटों की मरम्मत और ढीले तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
त्योहार और बरसात को देखते हुए आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर की बिजली व्यवस्था का नियमित निरीक्षण हो। जहां भी शिकायत मिले उसका तत्काल समाधान किया जाएए ताकि नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि गणेश पर्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, ऐसे में विसर्जन स्थल से लेकर शहरभर में सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
