Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » ‘भारत बोध 2025’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी, देशभर के विद्वानों ने रखे विचार
    छत्तीसगढ़

    ‘भारत बोध 2025’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी, देशभर के विद्वानों ने रखे विचार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    भिलाई। प्रबुद्ध परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आईआईटी भिलाई में ‘भारत बोध 2025’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के ओजस्वी वक्ता, विद्वान एवं शिक्षाविद शामिल हुए। कुल आठ सत्रों में संपन्न इस संगोष्ठी में भारतीय परंपरा, न्याय, शिक्षा, शोध, साहित्य और अर्थशास्त्र पर गहन चर्चा हुई।
    उद्घाटन सत्र में ऑर्गेनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर, आईआईटी निदेशक राजीव प्रकाश, प्रांत संघ संचालक टोपलाल वर्मा और प्रबुद्ध परिषद के प्रांत संयोजक अतुल नागले मंचासीन रहे। केतकर ने शोध और बोध के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि विदेशी आक्रमणों ने कई सभ्यताओं को मिटा दिया, लेकिन भारत की सांस्कृतिक विरासत आज भी जीवित है।
    दूसरे सत्र में विचारक सदानंद दामोदर सप्रे ने भारतीय परंपरा में नारी के स्थान पर प्रकाश डाला। वहीं चौधरी चरण सिंह विवि के प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा ने न्याय व शासन की भारतीय दृष्टि विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। चौथे सत्र में जेएनयू के प्रो. हीरामन तिवारी ने आधुनिक शिक्षा और भारत विषय पर विचार व्यक्त किए।
    दूसरे दिन गोरखपुर विश्व विद्यालय के प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्र ने शोध और अनुसंधान की भारतीय दृष्टि पर उदाहरणों के साथ अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम अपनी क्षमताओं को कम आंकते हैं, जबकि विश्व भारत की ओर देख रहा है।
    छठवें सत्र में आईआईटी निदेशक राजीव प्रकाश ने कहा कि धर्म, भाषा और राजनीति के नाम पर भारत को तोड़ने की कोशिशें होंगी, इसलिए हमें सावधान रहना होगा। सातवें सत्र में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा ने समकालीन साहित्य में भारत बोध विषय पर अपने विचार रखे। अंतिम सत्र में लेखक और भारतीय आर्थिक-सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक कनक सभापति ने अर्थशास्त्र में स्व की अभिव्यक्ति विषय पर व्याख्यान दिया।
    संगोष्ठी में सत्राध्यक्ष के रूप में डॉक्टर सच्चिदानंद शुक्ला, जॉर्ज कुरियन, प्रो. मिलिंद दांडेकर, डॉ. गिरीश चंदेल, डॉ. एडीएन बाजपेई, डॉ. एनवी रमन्ना, वर्णिका शर्मा और अनीता वाजपेई सहित कई विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।
    कार्यक्रम में हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र सारस्वत, उच्च शिक्षा संचालक राजेश पांडेय, साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य अजय सिंह, साहित्यकार विनोद मिश्र, स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्य हंसा शुक्ल सहित अनेक प्राध्यापक, साहित्यकार और छात्र उपस्थित रहे।
    सत्रों का संचालन डॉ. विकास पंचाक्षरी, ज्योति धारकर, रचना नायडू, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. अनुज नारद, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य तामस्कर, अदिश गिरी और प्रणति ने किया। संगोष्ठी में प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.