राजनांदगांव। जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर नकेल कसने पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग.अलग थाना क्षेत्रों से कुल 10 प्रकरणों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8800 रुपए नगद और 12 नग सट्टा पट्टी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ-सट्टा (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे।
अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों से 1900 रुपए और 2 नग सट्टा पट्टी, थाना बसंतपुर पुलिस ने 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों से 1790 रुपए और 2 नग पट्टी, थाना लालबाग पुलिस ने 1 आरोपी से 950 रुपए और 1 नग पट्टी, थाना सोमनी पुलिस ने 1 आरोपी से 1180 रुपए और 1 नग पट्टीए डोंगरगढ़ पुलिस ने 2 आरोपियों से 1420 रुपए और 2 नग पट्टी, ओपी चिखली पुलिस ने 1 आरोपी से 600 रुपए और 1 नग पट्टी, वहीं सुरगी पुलिस ने 1 आरोपी से 1140 रुपए और 1 नग पट्टी जब्त की।
जिले में एक ही दिन में की गई इस कार्रवाई से अवैध जुआ-सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
