डोंगरगढ़। ग्राम राका में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। घरेलू झगड़े से तंग आकर बहू ने अपनी 70 वर्षीय सास की डंडे और लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मृतका बेदबाई पटेल (70 वर्ष) निवासी ग्राम राका अपने बहू खोमबाई पटेल (54 वर्ष) के घर पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। गाली देने से मना करने पर दोनों में कहा-सुनी बढ़ गई। इसी बीच बहू ने सास के हाथ से डंडा छीन लिया और गुस्से में ताबड़तोड़ वार कर दिए। साथ ही लोहे की पाइप से भी मारपीट की, जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देशन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिया खोमबाई पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और लोहे की पाइप को जब्त कर आरोपिया को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, उप निरीक्षक भुषण चंद्राकर, सउनि तुलाराम बांक, विजय साहू, आरक्षक लीलाधर मण्डलोई, किशन चन्द्रा एवं महिला आरक्षक रोजलिन सामीयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
