राजनांदगांव। ग्राम पार्रीकला में आदिवासी गोंड़ समाज के नवीन भवन का लोकार्पण व सम्मान समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह भवन राज्य की कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत द्वारा प्रदत्त राशि से निर्मित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम रुचंदानी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, पार्षद अमित कुशवाहाए आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमरे, राजिक सोलंकी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राजा खान एवं युवा नेता सलमान खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समाज प्रमुख कुंवर सिंह मंडावी, धनेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर व अमरल मरकाम ने सभी अतिथियों का गमछा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासी समाज की हितैषी रही है। वनाधिकार पट्टों से लेकर पेसा कानून तक, हर मोर्चे पर समाज के उत्थान के लिए काम किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं उन्होंने कठिन परिस्थितियों से संघर्ष कर आज यह मुकाम हासिल किया है और जनता का आशीर्वाद पाकर सेवा करना उनका दायित्व है।
उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि भवन का उपयोग सभी समाज के लोग कर सकें, इसके लिए इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम के बाद विधायक ने भवन परिसर में वृक्षारोपण किया और ग्राम की जन्माष्टमी पूजा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे, जिनमें ज्ञानदास मानिकपुरी, आसाराम रामटेके, देवीलाल सोनकर, भागवत दास साहू, योगेश दास मानिकपुरी, शीतल प्रसाद साहू, नोहर साहू, राजेंद्र कुमार साहू, लोकेश रजक, सूरज रजक, पारस मरकाम, हीरालाल मरकाम सहित अनेक लोग शामिल थे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
