राजनांदगांव। शहर में जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यादव समाज की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की नयनाभिराम झांकी रैली निकाली गई। डीजे की भक्ति धुनों पर समाज के लोग झूमते नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र पर हर साल मनाए जाने वाले इस पर्व को इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव माना गया। मंदिरों और घरों में देर रात तक पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस वर्ष जन्माष्टमी पर अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि के साथ ही वृद्धि, धु्रव, श्रीवत्स, गजलक्ष्मी, ध्वांक्ष और बुधादित्य योग का संयोग बनने से पर्व का महत्व और भी बढ़ गया।
शोभायात्रा में यादव समाज के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव ने कहा कि अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। उन्होंने कंस जैसे दुष्ट का संहार कर जगत में प्रेम, सौहार्द, मित्रता, धर्म, स्नेह और त्याग का आदर्श स्थापित किया। जन्माष्टमी के दिन उपवास और श्रीकृष्ण की पूजा करने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
पूरी यात्रा में मधुसूदन यादव, महेंद्र यादव, महेश यादव, मन्ना यादव, दुर्गेश यादव, दुर्गा यादव, भोला यादव, किशुन यदु, लक्ष्मण यादव, भूषण नरेश यादव, सुरेश यादव सहित समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
