राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जिले के संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर बाइक पेट्रोलिंग की गई और असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने मुख्य चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त की और वहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कोई भी व्यक्ति हुड़दंग, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था में खलल डालता है, तो उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार शांतिए सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। इस दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि जिले में शांति बनी रहे।

ताज़ा ख़बर :
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
- शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
- 7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
- जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
- घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
- अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान
