राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 20 फरवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गौरीशंकर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर रेड की और दो आरोपियों अरविंद रंगारी (36 वर्ष) और अजय यादव (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा पट्टी का कारोबार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये) और सट्टा के 05 नग स्क्रीन बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 118/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 06 और 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि इसराफिल खान, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, आरक्षक अविरल भगत, श्रीनिवास राव और प्रयंश की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जुआ, सट्टा, नशीले पदार्थों और शराब की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
