राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पुलिस द्वारा थाना स्तर की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को रक्षित केंद्र स्थित मंगल भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी थानों के मुंशी एवं मददगार शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सायबर) अलेक्जेंडर किरो ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। अधिकारियों ने थाना स्तर पर संधारित किए जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रशिक्षण में रजिस्टर संधारण की विधि, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव तथा नियमानुसार नष्टीकरण की समय-सीमा पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही वर्तमान में लागू बीएनएस एवं बीएसएसएस के अंतर्गत उपयोग किए जाने वाले प्रमुख रजिस्टरों की सूची उपलब्ध कराते हुए उनके अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि चालू माह से सभी थानों में निर्धारित प्रोफार्मा के अनुसार रजिस्टरों का संधारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली पारदर्शी एवं प्रभावी बनी रहे।
जिला पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं परिणाममुखी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
