राजनांदगांव। मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसानों ने यह खुशखबरी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भंवरमरा के किसान श्री रामावतार सिन्हा ने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में होली के पहले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम मुसराकला के किसान श्री कंवल निर्मलकर ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष 28 क्विंटल धान की बिक्री की है। सरकार ने धान खरीदी केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था की थी, ताकि किसानों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया कि धान बिक्री की राशि धाते में समय पर प्राप्त हो गई है, इसके लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय को आधार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सभी किसान होली पर्व के पहले अंतर की राशि मिलने से होली का त्यौहार अच्छे से मना पाएंगे। होली त्यौहार पर हम किसानों के चहरे पर खुशी एवं रौनक आयेगी।

ताज़ा ख़बर :
- तुमड़ीबोड लोक मंडई में राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडेय होंगे मुख्य अतिथि
- जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर फील्ड में जाकर कार्य करें : अविनाश चंपावत
- प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में हुए शामिल
- प्रभारी सचिव ने पीएमश्री स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ की चर्चा
- मेडिकल स्टोर में चोरी का खुलासा, आरोपी सहित 3 गिरफ्तार
- कार्यकारिणी घोषणा के साथ ही एक्शन मोड में कांग्रेस, विपिन यादव ने मंडल स्तर पर नियुक्त किये प्रभारी
- कायस्थ समाज राजनांदगांव को मिला युवा नेतृत्व, अंकित श्रीवास्तव बने युवा अध्यक्ष
- मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद
