Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » आईसीआईसीआई बैंक में धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    आईसीआईसीआई बैंक में धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव ने दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो आईसीआईसीआई बैंक में गोल्ड लोन लेने के लिए नकली सोने का उपयोग कर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    घटना का विवरण इस प्रकार है कि आईसीआईसीआई बैंक शाखा गंज चौक, राजनांदगांव के रिलेशनशीप मैनेजर अमित शर्मा ने 9 फरवरी 2024 को थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने बताया कि आरोपी राजेश लूनिया और राजकुमार देवकर ने बैंक में कुल 1405.45 ग्राम सोना जमा कर 48,09,984 रुपये का गोल्ड लोन लिया था। ये आभूषण बैंक द्वारा स्वीकृत सोनार राजकुमार देवकर से परीक्षण कराए गए थे, जिन्होंने सभी आभूषणों को असली बताया। लेकिन जब उसी सोने का परीक्षण दुर्ग स्थित बैंक शाखा में किया गया, तो वह नकली पाया गया। इसके बाद राजनांदगांव शाखा में रखे आभूषणों की जांच फिर से की गई, जिसमें सभी आभूषण नकली निकले।

    आरोपी राजेश लूनिया और राजकुमार देवकर ने षड्यंत्रपूर्वक नकली सोना रखकर बैंक से लोन प्राप्त किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने लगातार दो साल तक आरोपी राजकुमार देवकर की तलाश की। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने 18 जनवरी 2026 को आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया और राजनांदगांव लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

    आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उसे जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल कर दिया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी, राजेश लूनिया, अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि इसराफिल खान और आरक्षक देवेन्द्र ब्राम्हणकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.