Close Menu
    What's Hot

    अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

    June 19, 2026

    अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    June 19, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त
    • अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
    • गंजपारा स्कूल पहुंचे महापौर : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
    • नीलगिरी पार्क में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण, वार्डवासियों को मिली बड़ी सौगात
    • अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त
    • सड़क हादसे के 14 घायलों को मिला कैशलेस इलाज, पीएम-राहत योजना से 1.50 लाख तक की सुविधा
    • बिजली को सेवा नहीं, कमाई का साधन बना चुकी है भाजपा सरकार : अनीस खान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » फर्जी बिल बनाकर लाखों की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार : 3.20 लाख नकद और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
    छत्तीसगढ़

    फर्जी बिल बनाकर लाखों की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार : 3.20 लाख नकद और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 20 हजार रुपये नकद के साथ घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप, दो मोबाइल और एक पेन ड्राइव जब्त की गई है।

    मामले में न्यू लुक बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम फुलझर (राजनांदगांव) के प्रबंधक ने थाना सोमनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार कंपनी इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल मिल मालिकों और व्यापारियों से टूटे व खराब चावल की खरीदी करती है, जो मुख्य रूप से दलालों के माध्यम से होती है। इस कार्य के लिए कंपनी ने दुर्ग निवासी दिलीप गोलछा को ब्रोकर नियुक्त किया था।

    कंपनी के अकाउंटेंट की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा
    दिसंबर 2025 के अंत में कंपनी प्रबंधन को पता चला कि दिलीप गोलछा अपने सहयोगियों और कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मदद से फर्जी बिल तैयार कर रहा है। आरोप है कि उसने इस उद्देश्य से दुर्ग और धमतरी में ‘जय महावीर एग्रो’ नाम से फर्म भी स्थापित की थी। कंपनी के अकाउंटेंट अमित कुमार गुप्ता द्वारा मूल बिल के अतिरिक्त उन्हीं बिलों के फर्जी बिल बनाकर अलग-अलग फर्मों के नाम से भुगतान कराया गया। इस तरीके से पिछले डेढ़ से दो माह में करीब 28 से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

    पुलिस की कार्रवाई
    शिकायत पर थाना सोमनी में धारा 318(4), 316(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

    पुलिस ने आरोपी अमित कुमार गुप्ता (34 वर्ष), निवासी रायपुर और दिलीप गोलछा (49 वर्ष), निवासी दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने फर्जी बिल बनाकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

    नकद और सामान जब्त, जेल भेजे गए आरोपी
    आरोपियों की निशानदेही पर 3,20,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो मोबाइल और एक पेन ड्राइव जब्त की गई। मामले में धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त

    June 19, 2026

    अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    June 19, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

    June 19, 2026

    गंजपारा स्कूल पहुंचे महापौर : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

    June 19, 2026

    नीलगिरी पार्क में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण, वार्डवासियों को मिली बड़ी सौगात

    June 19, 2026

    अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

    June 19, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202694 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202621 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views

    घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल

    June 14, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.