राजनांदगांव। आधुनिक भारत के निर्माता व स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 135वीं जयंती पर शुक्रवार 14 नवंबर को उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवंबर को कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के तैलचित्र पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।
पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वोच्च न्यौछावर करने वाले नेता थे पंडित नेहरू, देश के लिए किए कार्य अमूल्य व अतुलनीय है, उस समय की जो स्थिति परिस्थति थी, उन्हें संभालते हुए देश को आधुनिक भारत की ओर अग्रसर किया। पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था, जिसके कारण वह चाचा नेहरू के नाम से विख्यात हुए। इनकी जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व पूरे विश्व में भारत की पहचान दिलाने वाले चाचा नेहरू की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने से लेकर देश को मजबूत बनाने तक पंडित नेहरू का अतुलनीय योगदान रहा है। पंडित नेहरू के प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में देश आर्थिक उन्नति में अग्रिम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ.साथ औद्योगिक नीति से देश को आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कराने में अग्रिम भूमिका निभाई। पंडित नेहरू के कार्यकाल में बड़े-बड़े उद्योग, कारखाने की स्थापना कर देश के किसानों व युवाओं को आत्मनिभर बनाया और देश को विकासशीत किया, छग के भिलाई स्टील प्लांट नेहरू जी की देन है। ऐसे पंडित नेहरू के जयंती पर सादर नमन करता हूं।
संगोष्ठी सभा में संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी नत्थूलाल अग्रवाल, पंकज बांधव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, मामराज अग्रवाल, बबलू कसार, मनीष सिमनकर, मनीष साहू, आरबी मिश्रा, डा. राकेश कुमार, सुरेन्द्र गजभिये, संदीप सोनी, सागर ताम्रकर सहित कांग्रेसजन मौजूद थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
