Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। इस साल संस्कारधानी राजनांदगांव में हिन्दू समाज ने होली पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। पूरे पर्व में किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली और माहौल प्रेम और शांति से भरा रहा। विश्व हिन्दू परिषद् के विधि प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि इसका सबसे बड़ा श्रेय जिला पुलिस प्रशासन को जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पर्व से पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। प्रशासन ने संभावित अपराधिक तत्वों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। सभी थानों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। नगर के गणमान्य लोगों से व्यक्तिगत संवाद…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को इस बार होली जैसे बड़े त्योहार पर भी वेतन नहीं मिल पाया। पिछले दो माह से वेतन लंबित रहने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि होली जैसे बड़े पर्व पर भी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी के बजाय चिंता दिखाई दे रही है। महंगाई के इस दौर में बिना वेतन के परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वृद्ध माता-पिता की दवाइयों का…

Read More

राजनांदगांव। समाज सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत सोनम श्रीवास्तव आज न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कई महिलाओं और बच्चियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। UHFC फाउंडेशन (United Hands For Change) की संस्थापक सोनम ने अपने जीवन का लक्ष्य समाज में शिक्षा का प्रसार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बनाया है। सोनम श्रीवास्तव पाठशाला की डायरेक्टर हैं और पहले ड्रीम इंडिया स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिसेज एशिया, मिसेज इंडिया और मिसेज छत्तीसगढ़ जैसे राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब अपने नाम किए। समाज सेवा की शुरूआत बचपन से: सोनम…

Read More

राजनांदगांव। क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी, जो शासन से पंजीकृत संस्था है, ने 7 मार्च 2026 को वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च, स्टेशन रोड, राजनांदगांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के प्रमुख मसीही नेताओं को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि भारत सरकार का अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मुसलमान, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहा है। इनमें पीएमजेवीके, विभिन्न छात्रवृत्तियां, नया सवेरा (मुफ्त कोचिंग), नई उड़ान, सीखो और कमाओ, और…

Read More

मोहला/मानपुर। जिले के मानपुर विकासखंड में मदनवाड़ा थानाक्षेत्र के भैंसराटोला-चाउरगांव नदी में एक अज्ञात युवक की लाश रेत के भीतर मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मदनवाड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खोमन भंडारी ने बताया कि नदी की ओर से बदबू आने की सूचना पर ग्रामीणों ने जांच की। उन्होंने देखा कि नदी के सूखे हिस्से में रेत के भीतर युवक का शव दफन था। ग्रामीणों ने कल रात पुलिस को सूचना दी थी। रात में शव बरामद करने में दिक्कत होने के कारण पुलिस ने अगले दिन मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव को बाहर निकाला और पीएम…

Read More

राजनांदगांव। नॉबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मनोज कुमार नायक ने 27 फरवरी, 2026 को जनपद पंचायत, मोहला में बैंक शाखा प्रबंधकों और फील्ड अधिकारियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक, सीबारजीबी, डीसीसीबी और लघु वित्त बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रमुख पहलों व सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एलडीएम केएम सिंह और जनपद पंचायत, मोहला के सीईओ डॉ. प्रांजल प्रजापति ने अपने विचार रखे। उन्होंने सीडी अनुपात में सुधार और सरकार के प्रायोजित कार्यक्रमों के समर्थन के महत्व पर जोर दिया। सीईओ ने प्रतिभागियों से…

Read More

राजनांदगांव। अलवा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने छुरिया ब्लॉक के भोलापुर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और सभी से सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से होली मनाने की अपील की। डॉ. साहू ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और रंगों का त्योहार है। इस अवसर पर हमें दोस्तों, परिवार और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और साथ मिलकर खुशियाँ मनानी चाहिए। उन्होंने लोगों से कुछ खास निर्देश भी दिए, जिसमें सुरक्षित रंगों का इस्तेमाल करें, जो त्वचा और पर्यावरण के लिए हानिकारक न हों। पानी…

Read More

सुकमा। नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 ने एक सराहनीय पहल की। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आदर्श प्रेरक पहल और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, कोसागुडा में विद्यार्थियों को शिक्षण और ड्राइंग सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बच्चों को नोटबुक, ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल, पेन, वाटर कलर, नवोदय प्रवेश परीक्षा गाइड और चप्पलें प्रदान की गईं। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार मंडल के मार्गदर्शन में…

Read More

सुकमा। होली के पावन अवसर पर पेंटा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 के विद्यार्थियों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। बैगलेस डे के तहत बच्चों ने स्वयं हर्बल गुलाल तैयार कर सैनिकों और अधिकारियों तक पहुंचाया और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व साहस की कामना की। विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक पुष्पों, औषधीय तत्वों और सुरक्षित सामग्री से पर्यावरण-अनुकूल गुलाल बनाना सीखा। इन रंगों में सिर्फ सुगंध और कोमलता ही नहीं, बल्कि बच्चों के हृदय का स्नेह और राष्ट्रप्रेम भी समाहित था। हर्बल गुलाल जिलाधीश सुकमा और दोरनापाल क्षेत्र के…

Read More

राजनांदगांव। भारत सरकार की जनगणना 2026-27 के लिए मकान सूचीकरण कार्य की प्रारंभिक तैयारी के तहत नगर निगम में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को भवन नम्बरिंग कार्य के बारे में जानकारी दी गई। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में जिला मास्टर ट्रेनर श्री दीपक ठाकुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के दौरान मकान सूचीकरण और भवन नम्बरिंग के क्रियान्वयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि 1 मई से 30 मई 2026 तक राज्य शासन द्वारा मकान सूचीकरण कार्य संपादित किया…

Read More