Author: chhattisgarhmail

रायपुर. स्काटलैंड के ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता पर क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे राज्य की महिलाओं – लड़कियों को नई दिशा मिलेगी. राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तोमर को जैसे ही छत्तीसगढ़ के राजनाँदगाँव की निवासी ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता की खबर लगी वैसे ही उन्होंने परिजनों से सँपर्क साधने का प्रयास प्रारँभ किया. मँगलवार प्रातः उनका मोबाइल काँटेक्ट सुश्री ज्ञानेश्वरी के पिता श्री विनोद…

Read More

राजनांदगांव। पिछले वर्षों की विजेता युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की अंडर-19 बालक बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्री श्री अकादमी, सिलीगुड़ी को 49-18 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित युगांतर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। मर्टर फाइनल में मेजबान बुरनपुर रिवरसाइड स्कूल को 44-6 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ज्ञान विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल को हराकर फाइनल का टिकट कटाया और खिताबी…

Read More

राजनांदगांव। जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर के तहत स्थानीय समुदायों के हित में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से उनकी बिजली खपत और ऊर्जा जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए उद्योगों को स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा से बिजली…

Read More

राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा की टीम ने रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, गुरु नानक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल, वेसलियन स्कूल, वाइडनियर स्कूल तथा जेएमजे स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यातायात अधिकारी सहायक…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत आम नागरिकों को ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने टाउन हॉल में संकुल शैक्षिक समन्वयकों की विशेष बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य निकाय क्षेत्र में निवासरत शिक्षकों को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ना और उन्हें अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। शिक्षा विभाग के माध्यम से घर-घर तक पहुंचेगा संदेश बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश का…

Read More

राजनांदगांव। शहर के वार्डों में मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने सोमवार सुबह मोहारा वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री आलोक श्रोती की मौजूदगी में एसएलआरएम सेंटर, पुन्नी मेला स्थल तथा जल संयंत्र गृह की व्यवस्थाओं का बारीक अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण और यूजर चार्ज वसूली पर जोर आयुक्त श्री मरकाम ने मोहारा स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर वहां कार्यरत स्वच्छता दीदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने घरों से कचरा संग्रहण और…

Read More

राजनांदगांव। जिले ने कुपोषण के खिलाफ अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और पोट्ठ लईका अभियान के संयुक्त प्रयासों से जिले के 299 आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह कुपोषण मुक्त हो गए हैं। वहीं 1184 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब एक भी गंभीर कुपोषित या गंभीर कम वजन वाला बच्चा नहीं है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में बच्चों के सुपोषण के लिए मिशन मोड में चलाए गए अभियान का यह परिणाम माना जा रहा है। प्रशासन के अनुसार टीमवर्क, जनभागीदारी और लगातार निगरानी से यह सफलता मिली है।…

Read More

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-14 बालक हॉकी टीम ने पहली ही बार सीबीएसई फार ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। ओपी जिन्दल स्कूल, रायगढ़ में 20 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में संस्कार सिटी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफरतय किया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहली ही भागीदारी में टीम के उपविजेता बनने को विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कोच सौरभ…

Read More

राजनांदगांव। सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव की बालिका टीमों ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीपीएस की पावनी कोडापे (अंडर-14), रूमी कोनवर (अंडर-17) और काम्या झा (अंडर-19) को अपने-अपने वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि अंडर-14 बालिका टीम ने फाइनल में मदर पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर को 24-12 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-17 टीम ने लक्ष्मी पथ सिंधानिया स्कूल को…

Read More

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने स्मार्ट मीटर को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब केंद्र सरकार संसद में इसे वैकल्पिक (ऑप्शनल) बता चुकी है, तो छत्तीसगढ़ में इसे अनिवार्य रूप से किस कानून या आदेश के आधार पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट वैधानिक आदेश सार्वजनिक करने की मांग की है। अनीस खान ने कहा कि 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया था कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं…

Read More