
- जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला
- बोरतलाव हादसे की जांच तेज : अधिकारियों ने घटनास्थल का किया संयुक्त निरीक्षण, उत्खनन क्षेत्र का कराया सीमांकन
- फसल परिवर्तन योजना से बदली गांतापार के किसान की तकदीर : पानी की किल्लत के बीच राकेश ने अपनाई अरहर की खेती
- खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, ट्रैक्टर चलाकर समतल की गई भूमि
- राजनांदगांव में यातायात पुलिस का शिकंजा : 7 दिनों में 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 1.29 लाख रुपये समन शुल्क वसूला
- युवती को अकेली पाकर घर में घुसा अधेड़, लज्जा भंग करने का प्रयास : पीड़िता ने सीमेंट के डंबल से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- महापौर व आयुक्त ने संभाला मोर्चा, चिखली दीनदयाल नगर में जलभराव की समस्या का जायजा लिया
- आयुक्त की सुबह-सुबह इंदिरा नगर में दस्तक : जिला अस्पताल का चोक नाला JCB से खुलवाया, ऑडिटोरियम का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर घुमका तहसील के ग्राम पटेवा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। जनदर्शन में शिकायत मिलने के बाद राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिससे आवेदक के खेत तक आवागमन का मार्ग सुगम हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पटेवा निवासी ऐमन कुमार ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के कारण उनके खेत तक पहुंचने और कृषि कार्य करने में परेशानी हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने…
राजनांदगांव। ग्राम बोरतलाव में तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत के मामले में प्रशासनिक जांच तेज कर दी गई है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की। निरीक्षण दल में अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, एसडीएम विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास, खनिज निरीक्षक भरत बंजारे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा शामिल रहे। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के सरपंच, मृतक बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में घटनास्थल का…
राजनांदगांव। पानी की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए राज्य सरकार की ‘फसल परिवर्तन योजना’ वरदान साबित हो रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गांतापार के किसान राकेश कुमार यादव ने इस योजना का लाभ उठाते हुए पारंपरिक धान की खेती छोड़ अरहर (रहर) की खेती अपनाई है। कम पानी में बेहतर फसल की उम्मीद और शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि ने उनकी राह आसान कर दी है। किसान राकेश यादव के पास कुल 5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि उनकी अधिकांश जमीन असिंचित होने के कारण धान की खेती में पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता…
राजनांदगांव। जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपना रुख सख्त कर लिया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के स्पष्ट निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.28 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। मिली शिकायत के आधार पर ग्राम खुटेरी में शासकीय घास मद की भूमि पर गांव के ही तीन किसानों—फगन सतनामी, सूर्यभान बंजारे और तोपसिंह सतनामी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर फसल की बोआई कर ली गई थी। मौके पर ट्रैक्टर चलाकर हटाया गया कब्जा शिकायत का सत्यापन कराने के…
राजनांदगांव। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नो-पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पिछले 7 दिनों के भीतर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 366 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 1,29,100 रुपये का समन शुल्क वसूल किया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा…
राजनांदगांव। घर में युवती को अकेली पाकर उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से घर में घुसने वाले आरोपी के खिलाफ तुमडीबोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव का ही 50 वर्षीय बीरसिंग जोशी पिता कवलराम जोशी उसके घर में घुस आया। युवती को…
राजनांदगांव। शहर में दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते निचली बस्तियों में जलभराव का संकट गहराने लगा है। चिखली दीनदयाल नगर क्षेत्र में पानी भराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार सुबह महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने निगम अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। तनाला रेस्टोरेंट के पीछे नाला आगे न बना होने के कारण पानी सीधे बस्ती की ओर रुख कर रहा है। समस्या की गंभीरता को समझते हुए महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों के साथ पूरे इलाके का पैदल भ्रमण किया और पानी निकासी के स्थायी समाधान के…
राजनांदगांव। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शहर की सफाई व्यवस्था और जलभराव का जायजा लेने के लिए नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम बुधवार सुबह अचानक इंदिरा नगर पहुंचे। उन्होंने जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और बारिश के पानी की निकासी को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने देखा कि जिला चिकित्सालय के सामने स्थित नाला पॉलीथिन और कचरे की वजह से पूरी तरह चोक हो चुका था। उन्होंने तत्काल मौके पर जेसीबी बुलवाकर नाले की सफाई कराई। इसके साथ ही अस्पताल परिसर के चारों ओर बनी नालियों की सफाई के…
राजनांदगांव। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई व छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और नीट परीक्षा को लेकर जंतर-मंतर में प्रदर्शनरत छात्रों से बर्बरता के खिलाफ बुधवार को शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर एक बजे जयस्तंभ चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि नीट सहित शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर आवाज उठाना कोई…
राजनांदगांव। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर जितेंद्र यादव ने जिले में संचालित विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में मरीज की जांच में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौसमी बीमारियों से बचाव और शिकायतों का त्वरित निराकरण बारिश के मौसम के मद्देनजर कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता और आवश्यक चिकित्सा इंतजाम सुनिश्चित…