
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
- जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
- कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
- बुलडोजर चलाकर शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
- कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
- अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: 20.59 लाख का 41 किलो गांजा और पिकअप जब्त
- उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की विशेष निगरानी, 1698 महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रायपुर की शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी ‘इनोवसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप को तत्काल पद से हटाने और उसे ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है। आरोप है कि कॉर्डिनेटर ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह रसूखदार पद हासिल किया है। थानेदार के लिखित पत्र से खुला फर्जीवाड़े का राज जोगी कांग्रेस के नेता शमसुल आलम ने बताया कि कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप ने नौकरी के दौरान…
राजनांदगांव। शहर को नशामुक्त बनाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने, पिलाने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले तीन अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब, नगदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। एक्टिवा से शराब सप्लाई कर रहा था आरोपी राकेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (13 जुलाई) की…
राजनांदगांव। जिले की कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा ने कड़े तेवर दिखाए हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी ने लंबित मामलों के निराकरण, बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। माइक्रो लेवल पर बनेगी कार्ययोजना, दिखेगी पुलिसिंग बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बेसिक पुलिसिंग और बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने…
राजनांदगांव। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके नंदई चौक पर धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक शातिर बदमाश को बसंतपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का घातक चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सार्वजनिक स्थान पर फैला रहा था दहशत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं एएसपी कीर्तन राठौर व सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों…
राजनांदगांव। शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में सोमवार (13 जुलाई) की रात 9 बजे से देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त की गई। इस औचक कार्रवाई से अपराधियों और उपद्रवियों में हड़कंप मच गया। 5 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में उतरीं 4 टीमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मैदानी मार्गदर्शन में इस अभियान को बेहद…
राजनांदगांव। ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली और सीएसपी स्क्वायड की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले ‘म्यूल अकाउंट’ (किराए के बैंक खाते) के एक और खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। डोंगरगढ़ से पकड़ा गया आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आशुतोष चौधरी (उम्र…
राजनांदगांव। मानपुर क्षेत्र के कोरकोट्टी गांव में हुई नक्सल घटना पर पत्रकार अतुल श्रीवास्तव द्वारा लिखी गई किताब ‘कोरकोट्टी’ का जिला मुख्यालय मोहला में विमोचन किया गया। राजनांदगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों की शहादत की 17वीं बरसी पर मोहला के पुलिस लाईन में अमर जवान स्तंभ के पास पुस्तक का विमोचन किया गया। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, कलेक्टर तूलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में रविवार 12 जुलाई 2026 की सुबह 9 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया…
खैरागढ़। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राशि वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव द्वारा ग्राम पंचायत मासूल में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद सदस्य श्रीमती कोसरे एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत मासूल के सरपंच भीखम जांगड़े ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कौशल विकास पर आधारित…
राजनांदगांव। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 15 जुलाई 2026 (बुधवार) शाम 5.00 बजे विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी, प्रधान संपादक, हरिभूमि समूह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल, संस्थापक एनआर स्टील, रायगढ़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान), पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, राजभाषा हिंदी सलाहकार, रेल…
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने 26 वर्षीय सुश्री नीरू ढांडा की स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता जताई है. सँगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस जीत को कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना बताया है. उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) द्वारा इटली के लोनाटो शहर में शॉटगन वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन हाल में हुआ था. स्पर्धा में शामिल रहीं सुश्री नीरू ढांडा ने इतिहास रचने वाली जीत दर्ज की थी. * भारत की पहली शूटर जो जीत लाईं स्वर्ण पदक श्री शेखावत व श्री तोमर…