
- 7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- 570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर
- गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
- नगर निगम कर्मचारियों को छतों पर सोलर पैनल लगाने का आह्वान, मिलेगा सब्सिडी का लाभ
- साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित
- प्रधान का प्रस्थान करना युवाओं की आधी जीत : तोमर
- केंद्रीय विद्यालय रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 5 खिलाड़ी ने जीता पदक
- योगशाला के आठ खिलाड़ियों का जिला स्तरीय योगासन स्पर्धा मे हुआ चयन
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबे की आड़ में शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.260 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 10,260 रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा जिले के बोरतलाव और डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर हो रही मवेशी तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। मंच ने आरोप लगाया है कि इन क्षेत्रों से होकर रोजाना दिन-रात पशुओं को अवैध रूप से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि डोंगरगढ़ और बोरतलाव थाना क्षेत्र के रास्तों से होकर गाय, भैंस सहित अन्य मवेशियों को गाड़ियों में क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी की जा रही है। स्थानीय स्तर…
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय पहुंचकर पेंड्री से सीआईटी कॉलेज तक बनी बाईपास सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया को एक ज्ञापन सौंपा। शमसुल आलम ने बताया कि पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी कार्यालय में प्रदर्शन कर कई बार बाईपास सड़क का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। परंतु, वर्तमान में इस बाईपास सड़क की स्थिति फिर से बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों…
राजनांदगांव। बसंतपुर गोकुल नगर स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के…
राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर को जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की मुसीबत से बचाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। पहले चरण की सफाई के बाद अब दूसरे चरण का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड जीरो पर उतरकर इंदिरा नगर, गंज चौक, गोल बाजार और तुलसीपुर में नाला सफाई व निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न करें, नालों की तलहटी (निचले स्तर) से कचरा निकाला जाए ताकि…
राजनांदगांव। मानसून की दस्तक के साथ ही नगर पालिक निगम राजनांदगांव ने शहर में सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज कर दिया है। बारिश पूर्व तैयारियों के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई जेसीबी मशीनों एवं सफाई गैंग के माध्यम से कराई जा रही है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों और सुझावों पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन का फोकस बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है। नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों…
राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री…
राजनांदगांव। नगर निगम का फर्जी कर्मचारी बनकर लोगों को अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड के मकान दिलाने का झांसा देने वाले एक शातिर ठग को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायपुर से दबोचकर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपनी ऊंची पहुंच का दावा कर लोगों से कुल 8.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। फर्जी बाबू बनकर जीता विश्वास, दिखाए निर्माणाधीन मकान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ईशनिवय सिंह ने थाना बसंतपुर…
राजनांदगांव। जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागनदी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ सामग्री से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक सहित कुल 11 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान थाना बागनदी पुलिस को सूचना मिली कि एक 16 चक्का लीलैंड ट्रक क्रमांक…
राजनांदगांव। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मंगल भवन में रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव के निर्देशन में किया गया। कार्यशाला में राजनांदगांव रेंज के चारों जिलों से आई महिला विवेचकों एवं पुलिस कर्मचारियों को महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों की विवेचना, साक्ष्य संकलन, पीड़िता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, चिकित्सकीय एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व तथा न्यायालयीन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने भारतीय न्याय…