Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर निगम द्वारा टाउन हॉल में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 145 स्ट्रीट वेंडर्स ने ऋण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराया। महापौर मधुसूदन यादव ने विभिन्न बैंकों से स्वीकृत ऋण प्रकरणों के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन पत्र भी सौंपे गए। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों को कम…

Read More

राजनांदगांव। शहर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिक निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम के अमले ने गुरुवार को जीई रोड और मोहारा फ्लाई ओवर के पास बड़ी कार्रवाई की। जीई रोड पर मुंदड़ा कुंज के पास सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने और गंदगी फैलाने वाले एक फल विक्रेता का सामान जब्त कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बनी 10 दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर उन्हें सील कर दिया गया। शहर में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने और सड़कों को…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगांव जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कलेक्टर ने मनरेगा, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल चक्र परिवर्तन और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने घोषणा की कि जो ग्राम पंचायतें शासकीय योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, उन्हें मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपये तक की विकास राशि स्वीकृत की जाएगी। स्कूलों के…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित पड़े प्रकरणों के शीघ्र और त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों को प्राथमिकता में रखें और स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल मिल सके। बिना ठोस कारण के निरस्त न हों आवेदन…

Read More

राजनांदगांव। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति राजनांदगांव द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न संस्थानों को राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए वार्षिक शील्ड पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं वर्षभर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख राजभाषा एवं संसदीय समिति, प्रधान कार्यालय के श्री पुनीत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक अनुपालन एवं आश्वासन, अंचल कार्यालय रायपुर डॉ. रमेश कुमार मोहंती तथा पद्मश्री सम्मानित श्रीमती फूलबासन यादव उपस्थित रहीं। अतिथियों ने पुरस्कार…

Read More

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर दिग्विजय स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर सी.एल. मारकण्डेय ने दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 7 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।…

Read More

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर भाजपा सरकार और विद्युत विभाग पर तीखा हमला बोला है। आसिफ अली ने तंज कसते हुए कहा कि आज राज्य में एक नया ट्रेंड चल रहा है-बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल! आसिफ अली ने आंकड़ों का हवाला देते हुए आगे कहा कि जो छत्तीसगढ़ खुद को पावर सरप्लस राज्य कहता है, वह आज खुद अंधेरे से जूझ रहा है। प्रदेश के पावर प्लांट्स की कुल विद्युत क्षमता 30 हजार मेगावाट है, जिसमें अकेले ताप विद्युत संयंत्रों…

Read More

राजनांदगांव। नवीन शैक्षणिक सत्र के पहले दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में शाला प्रवेशोत्सव बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्कूल के आंगन को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पालकों को शिक्षा सत्र की रूपरेखा व शासन की मंशा से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों और पालकों को संबोधित करते…

Read More

राजनांदगांव। किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। छुरिया विकासखंड के चिचोला रोड स्थित ग्रामोदय कृषि संसार निजी रासायनिक उर्वरक विक्रय केंद्र में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचने की पुष्टि होने पर विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केंद्र से 47.47 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक भी जब्त किया गया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच कर रही है। इसी दौरान ग्रामोदय कृषि संसार केंद्र में यूरिया…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम बरगा में सूर्यसभा आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर जितेंद्र यादव और जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह शामिल हुए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने और अधिक से अधिक पंजीयन कर गांव को शत-प्रतिशत सोलर गांव बनाने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बरगा ने जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल…

Read More