
- चचेरे भाई के साथ रह रही थी पत्नी, गुस्से में पति ने टंगिया से सिर पर किए वार, मौके पर मौत
- देश की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्थिक संकट झेल रही है : आफताब आलम
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की बजट बैठक आज 22 अपै्रल अपरान्ह 12 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में प्रारंभ हुई, बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2025-26 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जाना था। बजट बैठक निर्धारित समय में राष्ट्रगीत तथा राज्य गीत के साथ प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में महापौर मधुसूदन यादव ने अपना द्वितीय बजट प्रस्तुत करते हुए प्रतिवेदन का पठन किया, जिसके पश्चात पार्षदों ने चर्चा में भाग लिया। चर्चा उपरांत वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय व्यय का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया।…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में राजस्व निरीक्षक मंडल खैरझिटी, श्री अवधराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनांदगांव की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि निरीक्षक ठाकुर ने अपने क्षेत्र के सीमांकन प्रकरणों को लंबे समय तक बिना प्रगति के लंबित रखा। जनसामान्य की शिकायत मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन अवधि…
राजनांदगांव। जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के विरुद्ध कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम माहुलझोपड़ी में दबिश देकर एक अवैध ईंट भट्टे को सील किया। इस दौरान टीम ने मौके से करीब 4.80 लाख ईंटों सहित भारी मात्रा में जलाऊ लकड़ी और मिट्टी जब्त की है। दस्तावेज नहीं दिखा पाया संचालक कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा बड़े पैमाने पर ईंट निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जब…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने 1 मई से प्रारंभ होने वाले प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के पहले सभी लंबित शासकीय प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की मैदानी समीक्षा सुनिश्चित की जाए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा मजदूरी भुगतान, हैण्डपंप सुधार, विद्युत व्यवस्था एवं वृद्धावस्था पेंशन सहित सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान क्लस्टर आधारित जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों…
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक आज सुबह 11 बजे नगर निगम के सभागृह में शुरू हुई। बैठक में कुल सात विषयों पर चर्चा हुई और सभी को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत और राजगीत के साथ हुई। इसके बाद एक घंटे का प्रश्नकाल आयोजित किया गया। प्रश्नकाल के बाद विषयों पर क्रमबद्ध चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे पहले लोक सेवा केंद्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही, वार्ड नंबर 14 स्थित रानी अवंती…
राजनांदगांव। कायस्थ समाज, राजनांदगांव द्वारा श्री चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन 23 अप्रैल, गुरुवार को किया जाएगा। समाजजनों द्वारा इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे महाभिषेक, हवन, आरती और प्रसादी वितरण के साथ होगी। इसके बाद सायं 4:30 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी सभागृह परिसर पहुंचेगी। यहां शाम 7 बजे मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे और रात्रि 8:30 बजे महाप्रसादी (स्नेहभोज) का आयोजन रखा गया है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़…
राजनांदगांव। छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शहर में मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सोमवार की शाम यह मशाल रैली जयस्तंभ चौक से शुरु हुई। मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, भारतमाता चौक, जूनीहटरी होते हुए रैली का समापन जयस्तंभ चौक में किया गया। रैली में एनएसयूआई पदाधिकारी और समर्थक छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी…
राजनांदगांव। हाल ही में अपने केस के सिलसिले में दिल्ली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सुप्रीम कोर्ट की अपील के चलते दिल्ली में हैं, उसी तारतम्य में अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम कार्यकर्ताओं साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से मिलने पहुंचे। माननीय सर्वोच्च न्यायालय में अमित जोगी के वकीलों ने अपील पर बात की, पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 23 अप्रैल की तारीख दी है। तत्पश्चात आंधप्रदेश भवन में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुलाकात तेलंगाना के पूर्व सांसद से हुई। इस अवसर पर शमसूल आलम के साथ जोगी कांग्रेस नेता निलेश…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष भाजपा कोमल सिंह राजपूत के अनुशंसा में जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने अपना जिला पदाधिकारी की घोषणा किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक निर्णय लेते हुए कमलेश प्रजापति को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी कार्यशैली, सामाजिक सक्रियता एवं निरंतर समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कमलेश प्रजापति ने…
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक सुनील सेन को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद सुनील सेन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता…