
- राजनांदगांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया
- लोन के नाम पर संगठित ठगी का सनसनीखेज खुलासा : रसूखदारों की शह में चल रहा खुला खेल, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग
- अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक, शमसुल ने बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे
- निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा
- महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विपिन यादव
- बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
- खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त
- अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का दुरुपयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के बालाघाट से दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 381/2025 की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) और सिम कार्ड के जरिए ऑनलाइन ठगी की रकम का लेन-देन कर रहा था। पूर्व…
राजनांदगांव। थाना घुमका पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का पीछा कर रास्ता रोकता था और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को पीड़िता अपने घर में थी, तभी आरोपी अजय दास मानिकपुरी (23), निवासी-भठली, थाना-साल्हेवारा, जिला-केसीजी, उसके घर के बाहर पहुंचकर जबरन अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने…
राजनांदगांव। सोमनी पुलिस ने ढाबों में शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 3 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए 7 लोगों पर भी केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 अप्रैल की रात होटल-ढाबा चेकिंग की गई। चेकिगिं के दौरान शान, पंजाब ढाबा अंजोरा के संचालक गुरूमेज सिंह (59), केजीएन ढाबा देवादा के संचालक अमर तेजवानी (39) और हमारा ढाबा देवादा के संचालक दीपक यादव (34) को शराब पिलाने…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने 13 अप्रैल को क्लब चौक के पास मोबाइल पर सट्टा खेलाते आरोपी योगेश साहू (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी, जो बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 का निवासी है, को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमन साहू की टीम ने रेड कर आरोपी को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल, दो सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन और 920 रुपये नगदी जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 6 और 7 के…
सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (सुकमा-1) में भारत के महान संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाई गई। पूरा विद्यालय परिसर उनके विचारों की ऊर्जा और प्रेरणा से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके महान जीवन-संघर्ष, त्याग एवं आदर्शों को विनम्र नमन किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्राचार्य ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर…
राजनांदगांव। जिला चिकित्सालय में आज शहरी क्षेत्र की 134 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया। जिले में अब तक कुल 224 बालिकाओं को यह टीका दिया जा चुका है। यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि यह टीका सुरक्षित है और 14 वर्ष की लड़कियों तथा 15 वर्ष 3 माह से कम आयु की सभी बालिकाओं को लगाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को जिला चिकित्सालय में कार्य दिवस…
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। अब तक 108 किसानों को कुल 40,41,733 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कृषि एवं संबंधित विभाग किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि उत्पादन का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। जिले में 15 समितियों और एफपीओ स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड सुकुलदैहान के माध्यम से फसलों की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य के तहत सोयाबीन 5328 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर 8000 रुपये, चना 5875…
राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम समिति ने स्टेडियम परिसर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। समिति ने 10 दुकानों को नोटिस जारी किया था, जिनमें से 8 दुकानदारों ने कुल 4,54,634 रुपये का बकाया जमा किया। लंबे समय से किराया न देने के कारण दुकान क्रमांक सी-16 की आबंटित प्रज्ञा शर्मा पर 1,77,180 रुपये और दुकान क्रमांक सी-21 की आबंटित श्रीमती विमला शर्मा पर 1,87,320 रुपये बकाया था। समिति ने इन दोनों दुकानों को सील कर दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी सप्ताह तक लंबित किराया जमा नहीं होने पर…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में आज स्पीकर हाउस, रायपुर में नगर पालिक निगम राजनांदगांव, सीबीडीए और बीपीसीएल के बीच त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट (सीए) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ग्राम बोईरडीह में 100 करोड़ रुपये की लागत वाले सीबीजी संयंत्र की स्थापना के लिए किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस संयंत्र में नगरीय ठोस अपशिष्ट और बायोमास का उपयोग कर प्रतिदिन लगभग 12-15 मिट्रिक टन जैव ईंधन का उत्पादन होगा। संयंत्र से 30 हजार मानव दिवस प्रतिवर्ष रोजगार सृजित होंगे और निर्माण के दौरान भी व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। संयंत्र में…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से वृद्ध और शारीरिक रूप से असमर्थ किसानों को चिन्हित किया जा रहा है, जो ई-केवाईसी और आधार सीडिंग न होने के कारण योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। कृषि विभाग की टीम उनके घर-घर जाकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर रही है और किसानों को योजना से जोड़ा जा रहा है। साथ ही शासन के नवीन निर्देशों के अनुसार सभी किसानों का एग्री-स्टैक पोर्टल…