Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शहरभर में “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” की गूंज सुनाई दी और वीर हनुमान की गाथा से जुड़े भक्ति गीतों ने माहौल हनुमानमय कर दिया। मानव मंदिर, गंज चौक स्थित बालाजी हनुमान मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने खीर-पुड़ी, हलुवा और अन्य प्रसाद ग्रहण किया। नगर के गलियों-मोहल्लों में भी भोग और प्रसादी वितरित की गई। भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब हनुमान जयंती के एक दिन पूर्व शहर में भव्य…

Read More

राजनांदगांव। सत्र न्यायालय ने चाकू मारकर हत्या करने वाले मनीष यादव को आजीवन कारावास और 500 रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अगर अर्थदंड नहीं भरा गया तो आरोपी को 1 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी 2021 की रात चौखड़िया पारा स्थित वैष्णव देवी मंदिर के सामने संजू यदु और आरोपी मनीष यादव के बीच मामूली वाद-विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर संजू यदु के छाती पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट थाना बसंतपुर में दर्ज कराई गई थी। थाना बसंतपुर द्वारा अभियोग पत्र न्यायालय में…

Read More

राजनांदगांव। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई जा रही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना आज ग्रामीण अंचलों में परिवर्तन की पहचान बन चुकी है। प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता ने भूमिहीन परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी जरूरतों को पूरा कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर निवासी श्रीमती कविता चन्द्राकर के लिए यह योजना बड़ी मददगार साबित हुई है। अस्थायी आय के चलते बच्चों की पढ़ाई और परिवार के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई होती थी। योजना से मिली सहायता से उन्होंने बच्चों…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र के सिगंदई में हुई कपड़ा दुकान चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा किया है। चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 मार्च 2026 की दरमियानी रात लगभग 03:10 बजे प्रार्थी चेतन यादव को दुकान में ताला टूटने की आवाज सुनाई दी। दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने 2–3 संदिग्ध व्यक्तियों को भागते देखा। जांच में दुकान के रेक से 07 नग फुल पैंट चोरी होने की पुष्टि हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 146/2026 के तहत मामला…

Read More

राजनांदगांव। ईद के त्योहार के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान के निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आगमन हुआ, जहां उन्होंने मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। मोहला-मानपुर क्षेत्र के विधायक इंदरशाह मंडावी, डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश बाफना राजनांदगांव प्रवास के दौरान अनीस खान के निवास पहुंचे। इस दौरान राजनांदगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक…

Read More

राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ में आज नए प्राचार्य अंकित व्यास ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकवृंद, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन द्वारा अंकित व्यास का तिलक वंदन कर प्राचार्य पद की घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा श्री व्यास को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएँ दी गई। अपने प्रथम संबोधन में प्राचार्य अंकित व्यास…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” संचालित कर युवकों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवतियों के फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को व्हाट्सएप पर भेजा और रजिस्ट्रेशन, पैकेज व फैमिली मीटिंग के नाम पर लाखों रुपये हड़पे। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा को मिली सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू की अगुवाई में टीम ने सृष्टि कॉलोनी स्थित कार्यालय से 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 9…

Read More

राजनांदगांव। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों और सहायक निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर वसूली सुनिश्चित करें और करदाताओं को छुट का लाभ भी दें। आयुक्त ने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में वसूली केवल 78 प्रतिशत रही, जो अपेक्षित नहीं है। इस वर्ष मई माह से ही डिमांड के अनुरूप वसूली शुरू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि नव निर्मित मकानों…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना की कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन की पहल मोर मकान मोर आस के तहत आज नगर निगम सभागृह में 21 पात्र हितग्राहियों को लाटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया गया। इसके साथ ही योजना के तहत अब तक कुल 257 परिवारों को स्वयं का घर मिल चुका है। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा और महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सी.एल. माकंडे, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा व श्री आलोक श्रोती, प्र. सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। लाटरी के जरिए मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में…

Read More

राजनांदगांव। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में बेहतर स्थान हासिल करने के लिए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व्यापक प्रयास शुरू किए हैं। इसी कड़ी में वार्ड नं. 1 व 2 में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने घर-घर डस्टबिन वितरण किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, श्री डिलेश्वर साहू, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद श्री कमलेश बंधे और प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। महापौर ने वार्डवासियों से अपील की कि वे गिला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें, नालियों और खाली जगहों में कचरा…

Read More