
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग : डॉ. रमन सिंह
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 99 हजार से अधिक किसानों को मिले 19.95 करोड़ रुपए
- केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा
- सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे
- अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान
- मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था। जयप्रकाश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी आवाज…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में समाज के लिए उपलब्ध भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ और निरोग जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी नागरिकों से इसे दैनिक…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के 99 हजार 746 किसानों के खातों में 19 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि सीधे भेजी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख…
राजनांदगांव। कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के कारण छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है, जिससे उनकी मेहनत और समय प्रभावित हुआ है। श्री छाबड़ा ने नीट-यूजी की परीक्षा पर केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए गाईड लाइन पर कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार युवाओं की मेहनत पर पानी फेरते हुए गड़बड़ियां कर नीट की परीक्षा रद्द करवा दिया, अब जब दोबारा हो रही परीक्षा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचाते हुए खिलवाड़ किया गया। अर्धसैनिक बल और पूरी मिलेट्री बल लगाकर…
राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि आए दिन मनगटा क्षेत्र में अवैध कारोबार के समाचार से पूरा क्षेत्र कलंकित हो गया है और अब यह इलाका शराबखोरी अय्याशी और देह व्यापार का केंद्र बिंदु बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन जिला होने के बाद भी ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण इन अवैध कारोबारियों के लगातार अनैतिक कार्य सामने आ रहे है। कार्यवाही दिखावे मात्र के होने के कारण यहाँ के अवैध कृत्यों में संलिप्त कारोबारियों के सामने प्रशासन बौना साबित हो गया है। प्रवक्ता दुबे ने यह भी…
राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बाबूटोला द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शंखनाद किया गया है। इसके तहत आश्रम के अनुयायियों ने इस रविवार को मोतीपुर स्थित मुक्तिधाम परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। आश्रम के गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में सेवाभावी सदस्यों ने श्रमदान कर पूरे परिसर की सूरत बदल दी। समिति ने इस अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर एक दूरगामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों…
राजनांदगांव। थाना सोमनी अंतर्गत मनगटा के चर्चित युवती प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात के केंद्र रहे ‘व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट’ को पुलिस ने नियमानुसार सील कर दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र के अन्य रिसोर्ट संचालकों को भी बड़ा संदेश दिया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगी शामिल हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद खुला मामला मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती…
राजनांदगांव। शहर की चरमराती सफाई व्यवस्था की ग्राउंड रिपोर्ट जानने शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव अचानक वार्ड क्रमांक 15 (बीएनसी मिल कॉलोनी) पहुंच गए। उनके साथ वार्ड पार्षद प्रमोद झंझाड़े भी मौजूद थे। महापौर ने गली-मोहल्लों का पैदल दौरा किया और स्थानीय लोगों से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान जय हनुमान व्यायाम शाला के पास स्थित कुएं की बदहाली और बंद पड़े सबमर्सिबल पंप की गंभीर समस्या सामने आई। महापौर ने मौके पर ही मौजूद सब-इंजीनियर तिलकराज ध्रुव को आड़े हाथों लेते हुए तत्काल कुएं की सफाई कराने और पंप को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया।…
राजनांदगांव। जी.ई. रोड फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छता बनाए रखने और शहर को व्यवस्थित रूप देने के लिए नगर निगम ने आज अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। फ्लाईओवर के नीचे अनाधिकृत रूप से ठेला-खोमचा लगाने वालों के कारण जहां एक ओर गंदगी फैल रही थी, वहीं आगामी बारिश के मौसम में नालियों के चोक होने और जलभराव की स्थिति निर्मित होने की आशंका गहरा गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने शनिवार को ठाकुर प्यारेलाल स्कूल के पास फ्लाईओवर के नीचे ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटाए। जेसीबी और टिप्पर लेकर पहुंचा…