
- सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
- बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
- रेलवे स्टेशन पर जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा संपन्न, स्टेशन मास्टर का किया गया सम्मान
- घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन रायपुर से विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। इस यात्रा में शामिल होने वाले राजनांदगांव जिले के 14 विशिष्ट नागरिक एवं शिवनाथ नदी से कलश में भरकर लाये गए जल की पूजा अर्चना कर कम्पोजिट बिल्डिंग कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से बस द्वारा रायपुर के लिए रवाना किया…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों को लोकार्पण व भूमिपूजन किया। जिसमें 194 करोड़ 76 हजार रूपए की लागत के 107 कार्यों का लोकार्पण एवं 316 करोड़ 88 लाख 40 हजार रूपए की लागत के 226 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। जल संसाधन विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 221 करोड़ 57 लाख 25 हजार रूपए की…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। जिसमें 194 करोड़ 76 हजार रूपए की लागत के 107 कार्यों का लोकार्पण एवं 316 करोड़ 88 लाख 40 हजार रूपए की लागत के 226 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने शिवनाथ नदी मोहारा मेला स्थल पर…
राजनांदगांव। कोरिया जिले में हुए चर्चित जघन्य हत्याकांड को लेकर राजनांदगांव में भी लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। सोमवार को शहर के मानव मंदिर चौक पर समाज के लोगों ने बरसते पानी के बीच गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। करणी सेना और सर्व राजपूत समाज ने समाज मानव मंदिर चौक पर सर्वप्रथम घटनाक्रम में मारे गए समाज के लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी, इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन और गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि राजपूत…
राजनांदगांव। यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर संचालित जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा का समापन हो गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्टेशन मास्टर को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विगत 4 वर्षों से निरंतर सेवा दे रही जीवनदान सेवा संस्था ने इस वर्ष भी सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। वर्ष 2026 में यह अभियान 30 अप्रैल से शुरू होकर 20 जून तक अनवरत चला। इस सेवा कार्य के तहत रात के समय स्टेशन…
राजनांदगांव/घुमका। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को घुमका नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा तथा नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदगण शपथ ग्रहण करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री राहुल तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.30 बजे घुमका पहुंचकर नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल…
राजनांदगांव। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे थे तथा पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था। जयप्रकाश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी आवाज…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में समाज के लिए उपलब्ध भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अभूतपूर्व उमंग एवं उल्लास के माहौल में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ और निरोग जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी नागरिकों से इसे दैनिक…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के 99 हजार 746 किसानों के खातों में 19 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि सीधे भेजी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख…