Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना डोंगरगांव का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन व परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव और अभिलेख संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना के सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। विवेचकों के पास लंबित अपराध, मर्ग व शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए मामलों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस…

Read More

राजनांदगांव। शहीद दिवस पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं कलेक्टोरेट के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले 1021 जनसंख्या वाला ग्राम गुण्डरदेही पेयजल की समस्या से प्रभावित था। गांव की आबादी बढ़ने के साथ-साथ जल स्रोतों पर भी दबाव भी बढ़ता गया। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की अत्यधिक गंभीर समस्या हो जाती थी। जिसे देखते हुए शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम गुण्डरदेही में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले ग्राम के जल स्रोतों का सर्वे किया गया। उसके बाद सुरक्षित जल आपूर्ति हेतु संरचनाओं का निर्माण किया गया। पाईप लाईन विस्तार, जल भण्डारण व्यवस्था एवं 222 घरेलू नल…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री यादव ने निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व वर्षों में स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर के कार्य नागरिकों की जरूरत और आवश्यकता के आधार पर स्वीकृत किए जाते है। ऐसे कार्यों में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर के निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद अविलंब कार्य प्रारंभ करने के…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय आयुष सोसाइटी संचालनालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) आरोग्यम् परम धनम पदुमतरा द्वारा ग्राम तिलई में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वात रोग, श्वास रोग सहित अन्य जीवनशैली जनित रोगों से बचाव एवं उपचार हेतु विविध योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर में जुम्बा डांस के…

Read More

राजनांदगांव। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्‍लाक स्‍तर पर शांतिपूर्ण धरना/प्रदर्शन एवं प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्‍काजाम किया गया। इस दौरान धान खरीदी में उपजी अव्‍यवस्‍था, किसानों को संदेही मानने जैसे दुर्व्‍यवहार पर भी कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। राजनांदगांव शहर में उत्‍तर व दक्षिण ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी के अलग-अलग दो स्‍थानों पर आयोजनों में बड़ी संख्‍या में कांग्रेसजन शामिल हुए। दोनों स्‍थानों पर धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष जितेंद्र…

Read More

राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन रोमांचक मैच खेले गए। पहला मैच लालबाग और स्वस्तिक क्लब के बीच हुआ, जिसमें स्वस्तिक क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लालबाग को 6-2 से पराजित किया। स्वस्तिक क्लब के खुशाल यादव ने पहले हाफ में 2 गोल किए, वहीं शकील अहमद ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके स्कोर को 3-0 कर दिया। मिहिर यादव ने लगातार 3 गोल दागे और मैच को 6-2 की बड़ी जीत में बदल दिया। लालबाग टीम की…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के श्रेष्ठ आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स पुष्पेंद्र कुमार साहू और कुमारी अनुसुइया साहू ने आज कलेक्टर जितेन्द्र यादव से कलेक्टर कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिलने और गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने कहा, “आपदा मित्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के कारण यह सम्मान मिला है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।” पुष्पेंद्र कुमार साहू और कुमारी अनुसुइया साहू ने इस अवसर पर अपने अनुभव भी साझा किए…

Read More

राजनांदगांव। खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के कुल 67 प्रकरण दर्ज किए गए एवं 16 लाख 90 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। खनिज विभाग द्वारा ग्राम कल्लूटोला में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए कुल 3 टैक्टर जप्त किया गया। जिसमें टैक्टर क्रमांक सीजी 08 बीबी 2663 ट्राली सोल्ड…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान अर्जुनी एवं चिखली में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर को हटाया गया। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन एवं आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, जनार्दन प्रसाद पाण्डे, मिलाप मण्डावी तथा आबकारी आरक्षक आर्यन ठाकुर, प्रदीप कुमार यादव शामिल थे।

Read More