Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने हेतु पोर्टल को 9 दिन बाद दोबारा खोला गया हैं। कृषक 15 जनवरी 2026 तक बीमा करवा सकते हैं। अब तक जिले के 28 हजार 661 किसानों द्वारा 38 हजार 258 हेक्टेयर में लगी गेहूं, चना, सरसों एवं अलसी फसल का बीमा कराया है। पिछले साल की तुलना में अब तक 1283 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा किया जाना शेष हैं। गतवर्ष रबी 2024-25 में 39541 हेक्टेयर क्षेत्र रबी फसलों का बीमा हुआ था। असमायिक वर्षा एवं अन्य कारणों से फसलों की क्षति होने पर बीमा कंपनी द्वारा 33 करोड रूपए क्षतिपूर्ति के रूप…

Read More

राजनांदगांव। जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, दवाई और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी पहल के तहत जिले की सभी 1775 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी पूरी कर ली गई है। जिले में इस तरह उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत सोनोग्राफी सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि उच्च जोखिम वाली सभी गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर साप्ताहिक दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जनसामान्य के साथ अच्छे व्यवहार और उनकी समस्याओं के संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसानों और आम नागरिकों से सहयोगपूर्ण और शालीनता से पेश आना चाहिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की और इसे तेजी से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यसभा का आयोजन कर लोगों को योजना के लाभ के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अच्छे वेंडर्स के चयन का भी निर्देश दिया ताकि हितग्राहियों को जल्दी सोलर पैनल इंस्टॉल कर लाभ मिल सके।…

Read More

राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में राजनांदगांव में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। परिवहन और यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 11, 12 और 13 जनवरी 2026 को तीन दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 87 लोगों को लर्निंग लाइसेंस का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर में भाग लेने वालों को यह जानकारी दी गई कि वे एक माह बाद और छह माह के भीतर राजनांदगांव परिवहन विभाग जाकर अपने लर्निंग लाइसेंस को स्थायी लाइसेंस…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए गलत जानकारी देकर अवैध रूप से दत्तक ग्रहण किए गए बच्चे के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल के दो महिला स्टाफ और एक पुरुष स्टाफ शामिल हैं, जिन्हें अब न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह मामला पूर्व में सामने आया था जब एक दंपति ने नाबालिक से जन्मे बच्चे को अवैध रूप से दत्तक ग्रहण किया और अस्पताल स्टाफ की मदद से गलत जानकारी देकर नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस मामले में आरोपी दंपति…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने आज डोंगरगढ़ थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, हवालात, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस, लंबित प्रकरणों की स्थिति, शिकायत पंजी और साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और विवेचनाओं की गुणवत्ता, चालान प्रस्तुतिकरण की गति, महिला और बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता बनाए रखने, तथा साइबर अपराधों के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए, ताकि न्याय की प्रक्रिया में तेजी…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) द्वारा किए गए अभूतपूर्व विद्युत अधोसंरचना विकास से न केवल उपभोक्ताओं की संख्या में शानदार वृद्धि हुई है, बल्कि जिले में कृषि, उद्योग और घरेलू क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। विगत 25 वर्षों में जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में 145 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जहां 1998 में जिले में कुल 1,18,027 उपभोक्ता थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2,51,353 हो गई है। विद्युत कनेक्शन भी 1,25,373 से बढ़कर 3,03,942 हो गए हैं, जिनमें विशेष रूप से कृषक उपभोक्ताओं की संख्या में…

Read More

राजनांदगांव। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है, और अब यह मुद्दा स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। पीने के पानी में कीट-पतंग मिलने की घटनाओं के बाद प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव, विशु अजमानी ने निगम प्रशासन और ठेकेदार कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस लापरवाही को आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करार देते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। विशु अजमानी ने कहा, यह लापरवाही का नतीजा है जिसकी कीमत अब जनता अपनी सेहत से चुका रही है। पहले रेत की सप्लाई को लेकर सवाल खड़े…

Read More

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में 25 जनवरी को होने जा रहा सतनामी समाज का संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एक नई सौगात लेकर आ रहा है। जिला सतनामी सेवा समिति पंजीयन क्रमांक 5041 के आयोजन में विवाह योग्य युवाओं और युवतियों के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। यह कार्यक्रम न्यू बस स्टैंड जीई रोड स्थित सतनाम भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में विवाह योग्य युवक-युवतियां और उनके परिजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जहां एक तरफ रिश्तों के बंधन जुड़ेंगे, वहीं दूसरी ओर विवाह की इच्छुक…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की चार छात्राओं का चयन आगामी ईस्ट जोन अंतरविश्वविद्यालय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता दीनदयाल विश्वविद्यालय, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। चयनित छात्राओं में कु. अनिशा, कु. टेमा, कु. सुमन (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) और कु. कंचन (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) शामिल हैं। इन छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। यह प्रतियोगिता 23 दिसंबर 2025 को शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद इन छात्राओं का चयन…

Read More