Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों…

Read More

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर…

Read More

राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में चार जिलों के नवपदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की परिचयात्मक बैठक लेकर उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य सीखने के लिए प्रेरित किया। बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुल 40 प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामिल हुए। बैठक में आईजी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिसिंग के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट आरक्षक, संत्री ड्यूटी, मुल्जिम…

Read More

राजनांदगांव। हॉकी इंडिया नई दिल्ली के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ हॉकी द्वारा मंगलवार को ओलंपिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस ऐतिहासिक दिन के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रदर्शन हॉकी मैच का आयोजन किया गया, जो खेलो इंडिया सेंटर बनाम भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर ने साई को 2-0 गोल से पराजित कर जीत दर्ज की। खेलो इंडिया सेंटर की ओर से धनंजय यादव और प्राण साहू ने शानदार खेल दिखाते हुए 1-1 गोल किए। मैच की शुरुआत में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन, भूषण साव, खेलो इंडिया हॉकी…

Read More

राजनांदगांव। नवनिर्वाचित नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का अभिनंदन किया। इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा एवं पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि शपथ ग्रहण उपरांत अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस…

Read More

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे के पावन अवसर पर एक भव्य, प्रेरणादायक और अत्यंत गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के सुसज्जित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित इस दोहरे उत्सव की शुरुआत सुबह ठीक 8 बजे आमंत्रित मुख्य अतिथियों के गरिमापूर्ण आगमन, स्वागत और तिलक के साथ हुई। कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी ने गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी अतिथियों, प्रबुद्ध पालकों और विद्यार्थियों का आत्मीय अभिनंदन किया। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्या रेखा तिवारी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा…

Read More

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम के सफाई कर्मचारियों की आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक उदासीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजनांदगांव शहर में साफ-सफाई का जिम्मा संभालने वाली बॉम्बे ठेका कंपनी के सफाईकर्मियों को पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन की आस में बैठे कर्मचारियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। नगर पालिक निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक के नेतृत्व में पीड़ित सफाईकर्मियों ने क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और न्याय की गुहार लगाई है। परिवारों पर मंडराया जीवन-यापन का संकट विधानसभा…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन रायपुर से विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। इस यात्रा में शामिल होने वाले राजनांदगांव जिले के 14 विशिष्ट नागरिक एवं शिवनाथ नदी से कलश में भरकर लाये गए जल की पूजा अर्चना कर कम्पोजिट बिल्डिंग कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से बस द्वारा रायपुर के लिए रवाना किया…

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों को लोकार्पण व भूमिपूजन किया। जिसमें 194 करोड़ 76 हजार रूपए की लागत के 107 कार्यों का लोकार्पण एवं 316 करोड़ 88 लाख 40 हजार रूपए की लागत के 226 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। जल संसाधन विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 221 करोड़ 57 लाख 25 हजार रूपए की…

Read More