
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घर के सामने आकर की बदसलूकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता…
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा…
राजनांदगांव। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग होने और अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में देवराज वर्मा (39 वर्ष), निवासी शंकरपुर एवं वासुदेव साहू (29…
राजनांदगांव। शहर के नजदीकी ग्राम पनेका स्थित एमजीएम स्कूल में अवैध रूप से चर्च संचालित कर हिंदुओं और स्कूली बच्चों का धर्मांतरण (मतांतरण) कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधीश और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हिंदू जागरण मंच ने शिकायत में बताया कि पनेका के इस संस्थान को सिर्फ स्कूल संचालन की अनुमति प्रशासन से मिली थी। लेकिन नियमों…
डोंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी विवेक मोनू भंडारी ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जल संकट के दौर में वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े प्राकृतिक संरक्षक हैं। भंडारी ने कहा कि लोग अक्सर पेड़ों को केवल लकड़ी या ईंधन का साधन मानते हैं, जबकि वास्तव में पेड़ हमारी सांसों का बैंक हैं। जिस तरह बैंक में धन जमा कर भविष्य सुरक्षित किया जाता है, उसी तरह वृक्ष ऑक्सीजन का भंडार तैयार करते…
राजनांदगांव। ग्राम सोमनी में व्यावसायिक परिसर की दुकानों को तोड़कर अवैध निर्माण कराने व्यापारी अपनी जिद में अड़ गए हैं। ग्राम पंचायत से नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण पर रोक नहीं लगी है, सरपंच नीलिमा साहू को दुकानदारों ने धमकी दे डाली। पूरे मामले की शिकायत सरपंच ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित एसडीएम से की है। बता दें कि बीते 15 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत ने शासकीय स्कूल की बाउंड्रीवाल से लगकर करीब 24 दुकानों का निर्माण कराकर आवंटन किया है। वर्तमान में इनमें से कई दुकानों की खरीदी बिक्री हो चुकी है, जिसके बाद से व्यापारी…
राजनांदगांव। जिला साहू संघ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर समाज में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार ओमप्रकाश साहू (ग्राम एवं परिक्षेत्र पदुमतरा) ने समाज के मतदाताओं से संपर्क साधते हुए समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। श्री साहू के पास राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक काम करने का लंबा अनुभव है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ), नई दिल्ली…
राजनांदगांव। “किराए के घर को कितना भी संवारो या सजाओ, वह हमेशा पराया ही रहता है। जब बारिश होती थी, तो मकान मालिक हमें कपड़े सुखाने तक की जगह नहीं देते थे। बच्चों के खेलने पर पाबंदी थी और हर छोटी बात पर विवाद होता था। उमस भरे उस छोटे से कमरे में पूरा परिवार घुट-घुट कर जीता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी और आज हमारा स्वयं का सुंदर आशियाना है।” यह भावुक कर देने वाले बोल शंकरपुर निवासी श्रीमती आशा पराते के हैं, जिनका परिवार अब अपने खुद के पक्के मकान में सुकून की…
राजनांदगांव। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महक की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा…
राजनांदगांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर. शंगीता ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सचिव ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना के तहत निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने भवन पूर्ण होने से तीन से चार माह पूर्व ही लाइब्रेरी एवं कैंटीन संचालन की तैयारी शुरू करने को कहा।…