
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य की बेहतरी के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद ऋण लेकर अपना व्यवसाय एवं लघु उद्यम प्रारंभ करते है। ऐसे में उनके प्रकरणों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत लंबित प्रकरणों को देखते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए बैंकर्स से कहा कि इस कार्य में रूचि लेते…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गौधाम योजना के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि गौधाम योजना के अंतर्गत पहले चरण में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किया जाना है। गौधाम में स्थानीय निकायों द्वारा निराश्रित घुमंतु पशु, जब्त गौवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य निराश्रित घुमंतु गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन, गौ उत्पाद को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम विकसित करना, प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करना,…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बापूटोला वार्ड नंबर 1 राजनांदगांव में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत गौ संरक्षण के लिए रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौ संरक्षण के लिए मवेशियों के गले एवं सींग में रेडियम पट्टी लगाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा गौ संरक्षण अभियान के तहत गौ संरक्षण के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा नये गौशाला खोलना, बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम, वृक्षारोपण तथा गौ संरक्षण के लिए घुमंतु मवेशियों…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के प्राधिकृत अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के आदेशानुसार कलेक्टर जितेन्द्र यादव को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव का प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर निर्वाचित बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु कलेक्टर को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्राधिकृत किया गया है।
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात मानव मंदिर चौक के पास हुई चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू और एक स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की रात 11.08 बजे सूचना मिली थी कि लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है। सिटी कॉम्बिंग गश्त में निकली पुलिस टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँची और घायल अनूप उर्फ मुण्डु…
डोंगरगढ़। एसआईआर से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें नगर व ग्रामीण दोनों मंडलों के पदाधिकारियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना एवं एनपा अध्यक्ष रमन डोंगरे ने किया। मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, जिला मंत्री जैन कुमार मेश्राम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत सभापति अनीता…
डोंगरगढ़। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजयराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्षद राहुल यादव, विनायक राव, मनोहर कंडरा सहित अन्य कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ माह पूर्व भी कांग्रेस ने मुख्य मार्ग पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, साइन बोर्ड लगाने तथा मुख्य तीन पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की…
मानपुर। नेशनल हाईवे-930 एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। बीती रात दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल तीन में से दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था, वहीं तीसरी गंभीर रूप से घायल युवती को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया, जहां देर रात उसने भी अंतिम सांस ले ली। मृतकों में सरवन टोप्पा (42) निवासी खेड़ेगांव, दिपेश यादव (25) निवासी रायसिंग शालहे, मोहला और प्रियंका मंडावी (24) निवासी मिचगांव, थाना खडगांव शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर वही मलबे से भरी बोरी मिली,…
मोहला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले में गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसी क्रम में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रभारी सचिव पीएस एल्मा ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर और अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर तुलिका प्रजापति, डीएफओ दिनेश पटले, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर धु्रव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों में विधानसभा क्षेत्र 77 खुज्जी (अंशिक), तहसील अंबागढ़ चौकी के…
राजनांदगांव। संपत्ति की गाइडलाइन दरों में अचानक हुई भारी बढ़ोत्तरी को अनुचित बताते हुए शहर और तहसील के नागरिकों ने कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए दरों पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की। निवासियों का कहना है कि 20 नवंबर 2025 को जारी नई गाइडलाइन दरें पहले की तुलना में अत्यधिक बढ़ाई गई हैं, जिसके चलते जमीन-मकान की खरीद-फरोख्त लगभग ठप पड़ गई है। आमजन ने आरोप लगाया कि अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के कारण पंजीयन कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है और किसान व…