Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक और सघन अभियान को सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। 08 दिसंबर 2025 को एमएमसी जोन के 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने थाना बकरकट्टा अंतर्गत लमरा जंगल में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा डम्प छुपाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। मिट्टी के नीचे छुपाए गए दो अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों की भारी डम्प सामग्री बरामद की गई। इसमें हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। बरामद सामग्री में इंसास एलएमजी…

Read More

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के नवनियुक्त ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने अपने जिला अध्यक्ष बनने के बाद डोंगरगढ़ का प्रथम नगर आगमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के विषय में चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जितेन्द्र भाटिया, रिम्मी भाटिया, हरीश भंडारी, शिशुपाल भारती, अनिल मेश्राम, मतीन खान, धीरज मेश्राम, प्रमोद टेंबुलकर, पल्टू लहरे, ललिता साखरे, ममता…

Read More

छुरिया। समीपस्थ ग्राम लाटमेटा नावटोला में छत्तीसगढ़ खो-खो संघ एवं जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक हुआ। 26 जिलों की 52 टीमों के 730 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और 50 तकनीकी अधिकारियों सहित कुल 850 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने किया। सरपंच नरेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में विधायक साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए गांव की मांग पर कला मंच हेतु 5 लाख और सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख…

Read More

मानपुर। शहीद वीर नारायण सिंह की 168वीं पुण्यतिथि बुधवार को मानपुर में भव्य रूप से मनाई गई। वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ वीरता से लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजों ने उन्हें 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जय स्तंभ चौक पर फांसी दी थी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन और उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके साहस, बगावत और देशभक्ति की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में मुख्य…

Read More

राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए आरकेसी फुटबॉल कप पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन रणनीति, अनुशासन और कौशल का परिचय देते हुए सभी प्रतिद्वंद्वी टीमों को 1-0 से मात दी तथा विद्यालय के छात्र अंशु पटेल ने प्रतियोगिता के अंतिम चरण में शानदार पारी खेलकर जीत दर्ज करायी। साथ ही बेस्ट गोल कीपर का अवार्ड अर्पित कोर्राम को दिया गया। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल संस्कृति का परिचय प्रस्तुत करते हुए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अद्भुत समन्वय, गति…

Read More

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में 7 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ हॉकी की 17वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में हॉकी के उत्थान, खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और खेल के व्यापक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कार्यकारिणी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रदेश को गर्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को सकारात्मक वातावरण, बुनियादी सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में खेल मंत्रालय हर…

Read More

राजनांदगांव। शहर में रविवार देर रात राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का अचानक राजनांदगांव पहुंचना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। वे देर रात तुलसीपुर स्थित यश टाउन पहुंचे, जहां उन्होंने अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, अमित जोगी ने आलम के परिजनों से भेंट कर हालचाल जाना। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत होती रही। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर गंभीर मंथन किया…

Read More

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम ने सितागांव निवासी मंतुराम पोटाई के कोठार में छापामार कार्रवाई कर 40 कट्टा (लगभग 16 क्विंटल) धान जप्त किया। टीम में सहायक खाद्य अधिकारी धरमूराम किरंगे, खाद्य निरीक्षक हेमंत कुमार नायक और मंडी उपनिरीक्षक रविशंकर पिस्दा शामिल थे। कोठार मालिक द्वारा वैध दस्तावेज न पेश करने पर धान को मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर कोठार मालिक की सुपुर्दगी में दिया गया। प्रकरण की रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर…

Read More

मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले को एक नया और आकांक्षी जिला बताते हुए राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी ने कहा कि सभी विभागों को मिलकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि जब विभागीय समन्वय मजबूत होगा, तो जिले के अधिक लोग लाभान्वित होंगे और जिला राज्य में प्रगति की दिशा में अग्रणी बनेगा। अध्यक्ष मंडावी ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम की मौजूदगी में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि यह मुख्यतः कृषि आधारित जिला है। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, वन और सिंचाई विभाग…

Read More

राजनांदगांव। शहीद वीर नारायण सिह के बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने फरहद चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि रहे। महापौर यादव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिह का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा, “हम उन्हें इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।” इस अवसर पर महापौर ने फरहद चौक का नाम ‘शहीद वीर नारायण सिह चौक’ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की मांग पर चौक…

Read More