Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। भारत सरकार की पीएम-राहत योजना (प्रधानमंत्री-रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट) के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल और कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाएगी। योजना के तहत गोल्डन ऑवर, यानी दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में, मरीजों को पंजीकृत सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए तक का कैशलेस ईलाज मिलेगा। जिले में पीएम-राहत योजना का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में प्रथम प्रकरण के तहत श्री मिनेश कोसरे (ग्राम पचपेड़ी) को 15 मार्च को सड़क दुर्घटना के बाद अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति…

Read More

राजनांदगांव। माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के मेले में शामिल होने वाले पदयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सेवा पंडालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवा, सीपीआर और पर्याप्त मात्रा में ओआरएस व जीवन रक्षक घोल रखने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी मेला डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि मेला के दौरान 15 एम्बुलेंस और 3 बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। मेले में 23 चिकित्सा अधिकारी, 36 आयुष चिकित्सा अधिकारी, 15…

Read More

राजनांदगांव। माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्गों पर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य किया जा रहा है। प्रमुख मार्ग मोतीपुर-सुकुलदैहान-मुसरा-अछोली-डोंगरगढ़ पर झाड़ू लगाई जा रही है, पेड़ों और पुल-पुलियों की पुताई की जा रही है, और जंगल-झाड़ी की सफाई कराई जा रही है। अन्य प्रमुख मार्ग जैसे तुमड़ीबोड़-राका-बधियाटोला-डोंगरगढ़, खैरागढ़-ढारा-डोंगरगढ़-चिचोला, डोंगरगढ़-बोरतलाव, गाजमर्रा-राजकट्टा और कोलिहापुरी-मेंढ़ा-मुरमुंदा पर भी साफ-सफाई के साथ सावधानी सूचक सूचना बोर्ड, संकेतक बोर्ड, हेजार्ड मार्कर और पेड़ों में ट्री-स्टड्स लगाए जा…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीयन होने पर जिले की सात परियोजनाओं से उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित पर्यवेक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव शहरी परियोजना के चिखली सेक्टर से श्रीमती पार्वती साहू, राजनांदगांव ग्रामीण-1 के सुरगी सेक्टर से श्रीमती दुर्गा जादौन, राजनांदगांव ग्रामीण-2 के घुमका सेक्टर से सुश्री दिशा शिंदे, डोंगरगांव के आरी सेक्टर से श्रीमती बेबी गीतांजली दीवान, डोंगरगढ़ के मेढ़ा सेक्टर से श्रीमती संतोषी राजपूत, छुरिया-1 के रंगीटोला…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आता है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र और नियमानुसार किया जाना चाहिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नजूल से संबंधित मामलों, पेंशन, राजस्व रिकार्ड सुधार और अन्य शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों से…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली और जिले में शासकीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शनिवार विभागीय अधिकारी अपने क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण करें ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। पदयात्री मार्गों की सफाई, पर्याप्त रोशनी और सेवा पंडालों में स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने खाद्य दुकानों और प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और मिलावट या एक्सपायरी सामग्री पाए जाने पर…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ममता नगर से मोतीपुर तक अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश और मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में ठेला, खोमचा और दुकानों में बने अतिरिक्त शेड, चबूतरे और दीवारें जेसीबी की मदद से हटाई गईं। अभियान के दौरान निगम आयुक्त स्वयं उपस्थित रहे और नागरिकों तथा व्यापारियों को समझाईस दी कि सड़क पर पसरा, मलमा या ठेला न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। निगम आयुक्त…

Read More

राजनांदगांव। वार्ड निरीक्षण अभियान के तहत महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर क्षेत्र का दौरा कर वार्डवासियों से साफ-सफाई, पानी और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। महापौर ने मोतीपुर बड़े तालाब का निरीक्षण कर उसकी साफ-सफाई कराने और तालाब के किनारों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब में गंदगी न डालने के लिए सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे तालाब में कचरा न डालें, क्योंकि जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण…

Read More

राजनांदगांव। 19 मार्च, गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जाएगी। रैली का उद्देश्य समाज में नव वर्ष के प्रति उत्साह और सांस्कृतिक एकता का संदेश फैलाना बताया गया है। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल होंगे। भगवा ध्वज के साथ यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान जय श्री राम और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहेगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक…

Read More

राजनांदगांव। भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनमोल श्रीवास्तव के निर्देश पर और राष्ट्रीय सचिव व उड़ीसा के प्रदेश प्रभारी दीपक श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर शहर के लोकप्रिय युवा नेता और समाजसेवक घनश्याम विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का मनोनीत किया गया है। उक्त खबर को लेकर संगठन सहित मित्रों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। श्री घनश्याम की लम्बे समय की सक्रियता, लगन और निष्ठा का ही परिणाम है कि, उन्हें प्रदेश स्तर की इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। घनश्याम विश्वकर्मा भाजपा के आलनेताओं के लगातार सम्पर्क में थे इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का…

Read More