Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन,…

Read More

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह…

Read More

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम के टाउन हाल में शनिवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया, ताकि बिजली के भारी-भरकम बिलों से राहत मिल सके और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। 30 से 78 हजार रुपये तक की मिलेगी सब्सिडी बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री मरकाम ने बताया कि यह भारत सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा…

Read More

राजनांदगांव। जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा साहू सदन परिसर में शनिवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक-सचिवों के शपथ ग्रहण समारोह, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान तथा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने केंद्रीय शिक्षा मँत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आँदोलनरत युवाओं की आधी लेकिन महत्वपूर्ण जीत बताया है. उन्होंने कहा कि युवाओं की पूरी जीत तब होगी जब शिक्षा व्यवस्था में “आमूल – चूल ” (जड़ से चोटी तक या पूर्ण और बुनियादी बदलाव होता है) परिवर्तन नज़र आने लगेगा. सेना के प्रदेश अध्यक्ष भाई तोमर ने कहा कि कलम देश की बड़ी शक्ति है, भाव जगाने वाली, दिल की नहीं दिमागों में भी आग लगाने वाली लेकिन शायद यह सरकार भूल गई थी. तभी…

Read More

राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ जिला इकाई राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव केन्द्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के अंतर्गत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में संघ के कुल पांच खिलाड़ियों ने अपने स्कूल की ओर से भाग लिया तथा अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों की…

Read More

राजनांदगांव। योगासन खेल के क्षेत्र में नगर की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में योग शाला के आठ प्रतिभावान खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपने विद्यालय, योग प्रशिक्षण संस्थान और नगर का गौरव बढ़ाया है। गत 24 जुलाई को गायत्री विद्यापीठ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेडिशनल इवेंट के 14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में पार्थ पारधी तथा बालिका वर्ग में खुशी सिन्हा का चयन हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग…

Read More

राजनांदगांव। अखिल नटराजन अंतर सांस्कृतिक संघ (एएनएएसएस) इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड परफॉर्मिंग आर्ट कॉन्टेस्ट में छत्तीसगढ़ की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कोरबा की 10 वर्षीय प्रतिभाशाली कत्थक नृत्यांगना विशिष्टा श्रीवास्तव ने कत्थक शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विशिष्टा ने 7 जून को अपनी प्रस्तुति दी थी। उन्होंने अपनी शानदार भाव-भंगिमाओं, पदचाप और कत्थक की प्रभावशाली अभिव्यक्ति से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि पूरे…

Read More

राजनांदगांव। शहर में संचालित विकास कार्यों के निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने यातायात नगर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों को यातायात नगर के शेष भूखंडों का प्रीमियम निर्धारण करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखीजा, पार्षद अमित कुशवाहा, अरुण…

Read More