
- 7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- 570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर
- गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
- नगर निगम कर्मचारियों को छतों पर सोलर पैनल लगाने का आह्वान, मिलेगा सब्सिडी का लाभ
- साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित
- प्रधान का प्रस्थान करना युवाओं की आधी जीत : तोमर
- केंद्रीय विद्यालय रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 5 खिलाड़ी ने जीता पदक
- योगशाला के आठ खिलाड़ियों का जिला स्तरीय योगासन स्पर्धा मे हुआ चयन
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के कई गांवों में औचक दबिश दी। इस दौरान ग्राम कुहुआकुड़ा में मुरुम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी और एक माजदा वाहन को रंगे हाथों पकड़कर जप्त किया गया है। कुहुआकुड़ा में मुरुम की खुदाई करते पकड़े गए वाहन खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टीम जब निरीक्षण करते हुए ग्राम कुहुआकुड़ा पहुंची, तो वहां धड़ल्ले से मुरुम की अवैध…
राजनांदगांव। स्वस्थ जीवन शैली अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में अनूठी पहल की जा रही है। यहां प्रतिदिन सुबह न केवल नागरिकों को योगाभ्यास कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है। बुधवार सुबह आयोजित विशेष सत्र में योग के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से बचाव और सौर ऊर्जा अपनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने एचपीवी टीकाकरण की दी जानकारी सत्र के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा…
राजनांदगांव। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 मोहारा में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से वार्ड में पाइपलाइन विस्तार, मुक्तिधाम उन्नयन और सड़क-नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की मौजूदगी में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर को श्रीफल (नारियल) से तौला और आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ केश शिल्प कल्याण बोर्ड के सदस्य देवशरण सेन, एमआईसी सदस्य सावन वर्मा, वार्ड…
राजनांदगांव। शहर के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए महापौर मधुसूदन यादव लगातार मैदानी मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह महापौर ने वार्ड क्रमांक 30, 31 और 32 के कंचन बाग, जनता कॉलोनी तथा राहुल नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर पानी, सफाई व सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और राहुल नगर में पेयजल संकट को तत्काल दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जलभराव से मुक्ति के लिए बनेगी नाली, स्वीकृत हुआ सामुदायिक भवन निरीक्षण के दौरान कंचन बाग बांस टाल के पास बारिश का पानी…
राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पालिक निगम के सभागार में ‘नमस्ते दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव की अनुशंसा पर आयोजित इस कार्यक्रम में जहां स्वच्छता दीदीयों को उनकी सुरक्षा के लिए विशेष किट बांटी गई, वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से उनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी को दिखाया गया। सुरक्षा किट का उपयोग कर सुरक्षित तरीके से निभाएं दायित्व: टोपेन्द्र वर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से…
राजनांदगांव। शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की। नवागांव (वार्ड क्रमांक 2) में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। इसके साथ ही फ्लाई ओवर के नीचे यातायात में बाधा बन रहे आधा दर्जन ठेले-खोमचे भी हटाए गए। निगम प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अतिक्रमण दोबारा करने पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बन रही थी दीवार जानकारी के अनुसार, नवागांव के पीपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप प्रकाश पाटिल द्वारा शासकीय…
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सँभाल रहे सँगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने फिजिक्स ओलंपियाड में मिली स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने इतिहास रचने वाले भारतीय दल को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें भी प्रेषित की हैं. उल्लेखनीय है कि 56 वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 का आयोजन बुकारामांगा (कोलंबिया) में 4 से 12 जुलाई के मध्य हुआ था. * विश्व की पहली पायदान हासिल की इस आयोजन में शामिल हुए भारतीय लड़कों की स्वर्णिम सफलता ने दोहरा काम किया है. एक तो उसने पदक प्राप्त किए ही दूसरी ओर…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव अपने साथी कांग्रेसजनों के साथ रायपुर स्थित राजीव भवन पहुँचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विपिन यादव ने दीपक बैज को गुलदस्ता भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं सफल नेतृत्व की कामना की। उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। विपिन यादव ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जनहित के मुद्दों…
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने रायपुर के आबकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण वर्मा को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रायपुर की शराब दुकानों का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी ‘इनोवसोर्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप को तत्काल पद से हटाने और उसे ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है। आरोप है कि कॉर्डिनेटर ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे यह रसूखदार पद हासिल किया है। थानेदार के लिखित पत्र से खुला फर्जीवाड़े का राज जोगी कांग्रेस के नेता शमसुल आलम ने बताया कि कॉर्डिनेटर परितोष कश्यप ने नौकरी के दौरान…
राजनांदगांव। शहर को नशामुक्त बनाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने, पिलाने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले तीन अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब, नगदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। एक्टिवा से शराब सप्लाई कर रहा था आरोपी राकेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (13 जुलाई) की…