Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 15 से 17 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद संतोष पाण्डेय एवं महापौर मधुसूदन यादव ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को चित्रों और जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों के…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला सह कृषक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का खुमरी पहनाकर भावमय स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कृषकों का सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश व दुनिया में इतिहास रचा है। किसानों की सुविधा के लिए उन्होंने विशेष तौर पर कार्य किया है। यूरिया मार्केट में 2220 रूपए प्रति क्विंटल महंगे कीमत पर मिल रही है।…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस लाइन में रविवार को राजनांदगांव पुलिस की अभिनव पहल ‘पहल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में शुरू इस अभियान का उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करना बताया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद संतोष पांडेय, विधायकगण, महापौर मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। आयोजन में लगभग 2600 लोगों की सहभागिता रही। शिक्षा और युवाओं पर विशेष फोकस कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…

Read More

राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाने, पैसों की मांग करने और ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर ठग को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस के अनुसार थाना लालबाग में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की की आवाज में फोन कर प्रार्थी की पुत्री को उसके पिता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की झूठी जानकारी दी। जब युवती…

Read More

राजनांदगांव। शहर के प्रमुख जलाशय रानी सागर के आसपास फैली गंदगी को लेकर नगर निगम ने सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत तालाब किनारे जमा कचरे को हटाया गया तथा चौपाटी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ठेला-खोमचों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार चौपाटी क्षेत्र में संचालित कुछ ठेला-खोमचा संचालकों द्वारा रानी सागर के किनारे कचरा फेंके जाने से गंदगी फैल रही थी। वहीं आम नागरिकों द्वारा भी तालाब के आसपास कचरा डालने से स्थिति खराब हो गई थी। शिकायतों और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण अमले…

Read More

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। प्रदेशव्यापी मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आज 15 जून को अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के सर्वे दलों को मलेरिया जांच किट प्रदान कर अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक संचालित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 116 ग्रामों में स्थित 12,739 परिवारों के लगभग 63,747 व्यक्तियों का घर-घर जाकर मलेरिया सर्वेक्षण एवं जांच…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने जल संसाधन विभाग पर अवैध रूप से न्यू बायो लुक फ्यूल्स को अवैध पानी देने का संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले की जनता को निस्तार व पेयजल की भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं छग की भाजपा सरकार के संरक्षण में उद्योग को अवैध पानी देने का खेल जारी है। न्यू बायो फ्यूल्स कंपनी के द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी परिवहन किस नियम शर्तों एवं कहां से किया जा रहा है, उसकी विस्तृत जांच की मांग सीएसआईडीसी एवं तत्कालिक कार्यवाही की मांग कलेक्टर…

Read More

राजनांदगांव। अस्पतालों में जब रक्त की कमी के कारण मरीजों की सांसें अटक जाती हैं और परिजन मदद की तलाश में भटकते हैं, तब एक नाम अक्सर राहत बनकर सामने आता है-यूनुस अजनबी। जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और मानव सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए विश्व रक्तदाता दिवस पर उन्हें रक्त अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। भिलाई के कला मंदिर में सेवक जन फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्त अलंकरण सम्मान समारोह में यूनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप के संयोजक एवं राजनांदगांव जिले के गौरव यूनुस अजनबी को यह सम्मान प्रदान किया गया। वर्षों से वे सिकलसेल…

Read More

राजनांदगांव। बसंतपुर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कोड़ीखाना भूमि को शासकीय और सार्वजनिक हित में मुक्त कराने की मांग अब उग्र रूप लेती जा रही है। कोड़ीखाना भूमि मुक्तिकरण आंदोलन के तीसरे चरण के तहत सोमवार को बसंतपुर के सैकड़ों वासियों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि कुष्ठ रोग उन्मूलन के बाद अब इस बेशकीमती जमीन का उपयोग क्षेत्र के विकास, खेल मैदान, पार्क या अन्य जनोपयोगी कार्यों के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। धरना स्थल पर मौजूद आंदोलन के प्रणेताओं ने बताया कि कोड़ीखाना की यह भूमि करीब 99…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से…

Read More