Author: chhattisgarhmail

डोंगरगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डोंगरगांव थाना पुलिस ने करियाटोला से डोंगरगांव की ओर बाइक पर अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे गैंदाटोला क्षेत्र के एक शातिर कोचिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार…

Read More

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने युवक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार 28 जून को ग्राम मोहड़ में दीपक चंद्राकर पर धारदार चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दीपक चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से…

Read More

राजनांदगांव। दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे से सबक लेते हुए राजनांदगांव पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के नेतृत्व में सोमवार को शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। तीन थाना क्षेत्रों के 12 संस्थानों में दबिश विशेष अभियान के तहत पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख शैक्षणिक हब कहे जाने वाले थाना कोतवाली, बसंतपुर एवं चिखली…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को देशभर की तरह राजनांदगांव में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। महापौर मधुसूदन यादव ने अपने मोतीपुर वार्ड स्थित निवास पर परिवारजनों, वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। महापौर ने कहा कि जनदर्शन और जनसंपर्क जैसे व्यस्त कार्यक्रमों के बीच भी ‘मन की बात’ सुनना उनके लिए प्रेरणादायी अनुभव होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित से जुड़े विचार समाज सेवा के उनके संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात…

Read More

राजनांदगांव। कबीर जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे और महापौर मधुसूदन यादव ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संत कबीर के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर केवल महान संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और युग प्रवर्तक भी थे, जिनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। संयुक्त शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि संत कबीर ने सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए मानवता और समानता पर आधारित…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी वर्षों से बिना किसी साप्ताहिक अवकाश के लगातार 365 दिन सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक थकान तथा सेवा गुणवत्ता पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को देखते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति पशुचिकित्सा अधिकारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगें: संघ ने ज्ञापन के माध्यम से विभाग के मैदानी अमले को सप्ताह में एक दिन का अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की है। एवं शासकीय अवकाश के दिनों में भी पशु चिकित्सालय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ कराने संबंधी लिए गए निर्णय का विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने जोरदार स्वागत करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल बताया है। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने जारी अपने वक्तव्य में कहा कि यह निर्णय नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण…

Read More

राजनांदगांव। बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल खेलो इंडिया अकादमी एवं युगांतर खेलो इंडिया अकादमी के सहयोग से 28 और 29 जून को दिग्विजय स्टेडियम तथा रेवाडीह स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी में विशेष प्रशिक्षण शिविर सह ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें ऑस्ट्रेलिया की दो बार की ओलंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम की पूर्व कप्तान टेस्स मेडगेन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगी। उनके साथ एडिलेड लाइटनिंग टीम की जनरल मैनेजर के रूप…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय सांस्कृतिक निधि (आईएनटीएसीएच) एवं लायंस क्लब ऑफ नांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26.6.2026 को राजनांदगांव शहर में प्रथम करियर काउंसलिंग का भव्य आयोजन रायल किड्स कॉलेज के एसी सभागृह में संपन्न हुआ। लगभग 20 विश्वविद्यालयों ने 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को कोर्सेज और स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण जानकारी दी। युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ नांदगांव एवं इंटेक के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल मेगा करियर गाइडेंस फेयर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह गरिमामयी कार्यक्रम में राजनांदगांव के सभी 12वीं पास विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में पालक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तक विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का उद्देश्य विद्यालय के विकास में पालकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यालय विकास योजना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं की सतत निगरानी करना है।…

Read More