
- घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा
- नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 जून को होगी परीक्षा, 6 केंद्रों में 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे
- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू
- कृषि की नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक को अपनाएं कृषक : डॉ. रमन सिंह
- ‘पहल’ के जरिए पुलिस-जन सहयोग का नया मॉडल : शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक बदलाव पर फोकस
- फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
- रानी सागर किनारे चला सफाई अभियान, चौपाटी क्षेत्र से हटाए गए अवैध ठेला-खोमचे
- जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, 63 हजार से अधिक लोगों की होगी घर-घर जांच
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत तुमडीबोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। घर में अकेली पाकर 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सूने मकान का आरोपी ने उठाया फायदा पुलिस से मिली जानकारी…
राजनांदगांव। जिले में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केंद्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में बताया गया कि नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक संपन्न होगी, जबकि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1982 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 15 से 17 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद संतोष पाण्डेय एवं महापौर मधुसूदन यादव ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को चित्रों और जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों के…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला सह कृषक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का खुमरी पहनाकर भावमय स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कृषकों का सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश व दुनिया में इतिहास रचा है। किसानों की सुविधा के लिए उन्होंने विशेष तौर पर कार्य किया है। यूरिया मार्केट में 2220 रूपए प्रति क्विंटल महंगे कीमत पर मिल रही है।…
राजनांदगांव। पुलिस लाइन में रविवार को राजनांदगांव पुलिस की अभिनव पहल ‘पहल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में शुरू इस अभियान का उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करना बताया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद संतोष पांडेय, विधायकगण, महापौर मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। आयोजन में लगभग 2600 लोगों की सहभागिता रही। शिक्षा और युवाओं पर विशेष फोकस कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…
राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाने, पैसों की मांग करने और ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर ठग को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस के अनुसार थाना लालबाग में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की की आवाज में फोन कर प्रार्थी की पुत्री को उसके पिता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की झूठी जानकारी दी। जब युवती…
राजनांदगांव। शहर के प्रमुख जलाशय रानी सागर के आसपास फैली गंदगी को लेकर नगर निगम ने सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत तालाब किनारे जमा कचरे को हटाया गया तथा चौपाटी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ठेला-खोमचों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार चौपाटी क्षेत्र में संचालित कुछ ठेला-खोमचा संचालकों द्वारा रानी सागर के किनारे कचरा फेंके जाने से गंदगी फैल रही थी। वहीं आम नागरिकों द्वारा भी तालाब के आसपास कचरा डालने से स्थिति खराब हो गई थी। शिकायतों और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण अमले…
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। प्रदेशव्यापी मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आज 15 जून को अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के सर्वे दलों को मलेरिया जांच किट प्रदान कर अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक संचालित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के 116 ग्रामों में स्थित 12,739 परिवारों के लगभग 63,747 व्यक्तियों का घर-घर जाकर मलेरिया सर्वेक्षण एवं जांच…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने जल संसाधन विभाग पर अवैध रूप से न्यू बायो लुक फ्यूल्स को अवैध पानी देने का संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले की जनता को निस्तार व पेयजल की भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं छग की भाजपा सरकार के संरक्षण में उद्योग को अवैध पानी देने का खेल जारी है। न्यू बायो फ्यूल्स कंपनी के द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी परिवहन किस नियम शर्तों एवं कहां से किया जा रहा है, उसकी विस्तृत जांच की मांग सीएसआईडीसी एवं तत्कालिक कार्यवाही की मांग कलेक्टर…
राजनांदगांव। अस्पतालों में जब रक्त की कमी के कारण मरीजों की सांसें अटक जाती हैं और परिजन मदद की तलाश में भटकते हैं, तब एक नाम अक्सर राहत बनकर सामने आता है-यूनुस अजनबी। जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और मानव सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए विश्व रक्तदाता दिवस पर उन्हें रक्त अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। भिलाई के कला मंदिर में सेवक जन फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्त अलंकरण सम्मान समारोह में यूनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप के संयोजक एवं राजनांदगांव जिले के गौरव यूनुस अजनबी को यह सम्मान प्रदान किया गया। वर्षों से वे सिकलसेल…