
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
- शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
- 7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
- जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
- घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
- अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस…
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर…
राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए शुरू की गई “मस्ती की पाठशाला” का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। 3 मई से शुरू हुए इस आयोजन में सात सप्ताह तक बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक खेलों, योग, गीत-संगीत और जुम्बा डांस का भरपूर आनंद लिया। समापन अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नागरिकों की मांग पर शुरू की गई मस्ती की पाठशाला को लोगों का भरपूर प्यार मिला। हर सप्ताह सुबह 6 बजे से बड़ी संख्या में परिवारों के साथ लोग पहुंचते रहे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सामाजिक संगठनों,…
राजनांदगांव। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने अवि की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि प्रदेश के…
राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव में पानी की आपूर्ति की समस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के निर्देश पर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्व में वार्ड 01, नवागांव में पानी टंकी के सामने वार्डवासियों के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। वार्ड पार्षद, पदाधिकारियों और वार्डवासियों ने निगम प्रशासन और भाजपा के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं ने सड़क पर मटके पटके और निगम को इसके लिए जिम्मेदार बताया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्थानीय विधायक डा रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे ओर महापौर मधुसूदन यादव की तस्वीरों के पोस्टर हाथ में लिए…
राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव एवं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा तथा विजयी पार्षदगणों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई निवास पर सौजन्य भेंट की। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घुमका नगर पंचायत चुनाव में मिली शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, समस्त कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी…
राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बाबूटोला द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शंखनाद किया गया है। इसी संकल्प के तहत रविवार को मोहारा स्थित मुक्तिधाम परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर की सूरत बदली गई। आश्रम के गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में सेवाभावी सदस्यों ने श्रमदान किया। इस दौरान मुक्तिधाम परिसर की बारीकी से सफाई की गई और नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। श्मशान आध्यात्मिक ऊर्जा और अंतिम सत्य का केंद्र…
राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घर के सामने आकर की बदसलूकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता…