
- भक्तिमय अगवानी : 700 किमी का विहार कर संस्कारधानी पहुंचे भगवान नेमिनाथ, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- गांधी चौक में जन्मदिन की खुशियां बदलीं खूनी संघर्ष में, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
- अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक सहित 14 लीटर शराब जब्त
- संस्कार सिटी कॉलेज में डी.एल.एड. विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह
- बसंतपुर में महतारी वंदन योजना के लिए लगा ई-केवाईसी शिविर, बड़ी संख्या में उमड़ीं महिलाएं
- विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल
- विश्व पशु चिकित्सा दिवस : डॉ. तरुण रामटेके ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित, मंत्री रामविचार नेताम ने थपथपाई पीठ
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। संस्कारधानी के दिगंबर जैन समाज के लिए रविवार का दिन एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उपलब्धि का साक्षी बना। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीष और वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मार्गदर्शन मेंए शहर में निर्माणाधीन भव्य पाषाण मंदिर के लिए भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा का नगर प्रवेश हुआ। मुनि श्री नीरज सागर एवं मुनि श्री निर्मद सागर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस शोभायात्रा में पूरा जैन समाज भक्ति के अनूठे रंग में सराबोर नजर आया। दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि भगवान अरिष्ट नेमिनाथ की यह भव्य प्रतिमा मध्य…
राजनांदगांव। शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में जन्मदिन मनाने के दौरान हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले एक आदतन अपराधी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है। मामले का मुख्य आरोपी, जो शहर का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है, फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। खास बात यह है कि इस विवाद में शामिल प्रार्थी और आरोपी दोनों ही पक्षों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,…
vराजनांदगांव। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को लालबाग पुलिस ने बरगा क्षेत्र में घेराबंदी कर एक शातिर शराब कोचिया को दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी डोंगरगढ़ क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। घेराबंदी कर पकड़ा, 70 पाव शराब बरामद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर अवैध रूप से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व…
डोंगरगढ़। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14.760 बल्क लीटर देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा के निर्देशन व प्रशिक्षु…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में डी.एल.एड. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक यादगार विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस भावपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मान देने के लिए किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. गुरप्रीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने प्रेरक भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “विदाई जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आप अपने सपनों को साकार करें और संस्कार सिटी कॉलेज का नाम रोशन करें।” उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज…
राजनांदगांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए रविवार को बसंतपुर वार्ड-46 में विशेष ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रक्रिया पूर्ण कराई। भटकना न पड़े, इसलिए वार्ड में ही दी सुविधा शिविर का मुख्य उद्देश्य वार्ड की माताओं और बहनों को सहज और निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराना था। आयोजकों ने बताया कि अक्सर ई-केवाईसी के लिए महिलाओं को केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने और योजना का…
खैरागढ़। विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल के अवसर पर जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के सभी विकासखंडों में व्यापक जागरूकता अभियान, संगोष्ठी और स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान का संचालन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं प्रभारी अधिकारी (स्वास्थ्य) सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने किया। ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया रोको रैली के माध्यम से आमजन को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच और शीघ्र उपचार के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मलेरिया जानलेवा बीमारी…
राजनांदगांव। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के जिला पशु चिकित्सालय में पदस्थ वेटनरी सर्जन डॉ. तरूण रामटेके को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कृषि एवं पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक नीलकंठ टेकाम, कमल वर्मा छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिरमौर उपस्थित थे। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से 20 नए प्रगतिशील पशुपालक, कामधेनु विश्वविद्यालय के अध्यापक, विभागीय…
राजनांदगांव। विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संतोष अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और रफ्तार बढ़ेगी। बैठक में ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से…
राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरज वाहने (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी कल रात अपने साथी के साथ मोबाइल दुकान में घुसकर चाकू दिखाकर प्रार्थी की जेब से 3,000 रुपये और दुकान से नकदी लूट गया। प्रार्थी के साथी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी से 1000 रुपये और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि लूट की रकम अपने साथी के साथ बटवारा कर खर्च की गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…