
- हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि से बनेगा रोड और नाली, महापौर ने किया भूमिपूजन
- नगर निगम ने वार्ड 11 में वितरित किए गीला-सूखा कचरा अलग रखने के डस्टबिन
- मनगटा रिसार्ट में पुलिस की औचक छापेमारी, संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
- 9 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
- हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, 55 गांवों के किसानों ने दिखाई ताकत
- छत्तीसगढ़ हॉकी की दूसरी जीत, कर्नाटक को 4-1 से हराया
- ललित मरकाम बने शहर कांग्रेस प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
- ग्रुड फ्राईडे पर ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नं. 22 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि से सड़क और नाली निर्माण कार्य के लिए आज महापौर मधुसूदन यादव ने भूमिपूजन किया। इस परियोजना की लागत 5 लाख रुपये है। भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, पार्षद मनोहर यादव, पूर्व पार्षद अतुल रायजादा और पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर उपस्थित रहे। महापौर यादव ने कहा कि शासन की नगरीय प्रशासन विकास विभाग और वार्डों में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत निधियों से विभिन्न विकास कार्य कराए…
राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, साफ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग रखने के लिए डस्टबिन वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने आज वार्ड नं. 11 स्टेशन पारा में घर-घर जाकर महिलाओं को डस्टबिन वितरित किए और स्वच्छता का संदेश दिया। डस्टबिन वितरण कार्यक्रम में लोककर्म विभाग के प्रभारी सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, वार्ड के पार्षद छोटेलाल रामटेके और मनोहर यादव, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित विशेष उपस्थियाँ रही। महापौर यादव ने कहा कि डस्टबिन का उपयोग कर प्रतिदिन कचरा स्वास्थ्य कर्मियों को…
राजनांदगांव। पुलिस ने मनगटा क्षेत्र में स्थित त्रिचा और नायरा रिसार्ट पर अचानक छापेमारी कर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस की टीम ने दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रिसार्टों में औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रिसार्ट में आने-जाने वाले लोगों को शराब पीने की सुविधा प्रदान करते पाए जाने पर उन्हें मौके पर…
राजनांदगांव। बसंतपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.114 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंदड़ा कुंज जीई रोड के पास तीन व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव कुमार राय (31), सालिक राम (24) निवासी जिला पन्ना (मध्यप्रदेश)…
खैरागढ़। छुईखदान के विचारपुर, पंडरिया भाठा में गुरुवार का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। छुईखदान के विचारपुर-पंडरिया भाठा में हनुमान संकट मोचन दक्षिणमुखी मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा ने न केवल धार्मिक वातावरण को दिव्यता से भर दिया, बल्कि 55 गांवों के किसानों की सामूहिक शक्ति और संकल्प को भी नई पहचान दी। सुबह की पहली किरण के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान हनुमान की करीब 5 फीट ऊंची और 7 मि्ंटल वजनी प्रतिमा को ओटेबंद से बाजे-गाजे और जयकारों के बीच पंडरिया लाया गया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में 1500 से अधिक महिलाएं पारंपरिक…
राजनांदगांव। राजगीर (बिहार) में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 4-1 से पराजित किया। यह टीम की प्रतियोगिता में दूसरी जीत है। टीम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। छत्तीसगढ़ की ओर से ओम यादव, रोहन मिंज, अभिषेक यादव और लवी मानिकपुरी ने 1-1 गोल किया। लवी मानिकपुरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। इससे पहले टीम ने मेजबान बिहार के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ…
राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के प्रस्ताव और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के मार्गदर्शन में जारी इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित मरकाम को शहर कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। ललित मरकाम लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और विभिन्न सामाजिक-पॉलिटिकल गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की कला को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी…
राजनांदगांव। ईसाई धर्मावलंबियों ने ग्रुड फ्राईडे के अवसर पर प्रभु यीशु को सूली पर लटकाए जाने की घटना को याद करते हुए उनकी तपस्या और बलिदान को सम्मानित किया। हर साल इस दिन मसीह समाज इसे बलिदानी दिवस के रूप में मनाता है। स्थानीय गिरजाघरों में समाज के लोग नम आंखों से प्रभु यीशु को नमन कर प्रार्थना में शामिल हुए। मानव कल्याण और त्याग का प्रतीक माने जाने वाले प्रभु के बलिदान को याद करते हुए समाज ने करीब 40 दिन के कठिन उपवास और तपस्या की परंपरा को भी निभाया। इस अवसर पर स्थानीय पास्टर और फादर समाज…
राजनांदगांव। नगर पालिका निगम की सामान्य सभा की बैठक 8 अप्रैल 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित की जाएगी। बैठक में कुल 7 महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि बैठक में सबसे पहले लोक सेवा केंद्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति और अनुमोदन पर चर्चा होगी। इसके बाद जाति प्रमाण पत्र बनवाने, और वार्ड नं. 14 स्थित रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल के चौक का नामकरण अवंतिबाई चौक करने संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि…
राजनांदगांव। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में पुराना रेस्ट हाउस रोड, रेलवे स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, गुरुनानक चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, फौव्वारा चौक और गुड़ाखू लाइन में अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान कुल 104 वाहन चालकों से 38,500 रूपये जुर्माना वसूला गया। विशेष रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 4 चालकों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।…