Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जमातपारा निवासी एक आदतन अपराधी को सवा किलो गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला मंदिर रोड, नेहरू पार्क के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में थैला लेकर खड़ा है और गांजा बिक्री के लिए…

Read More

सोमनी। सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंजोरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ काम पर जाने की मामूली बात पर हुए विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बिना बताए काम पर जाने से शुरू हुई कलह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक तामेश्वर पारकर और उसकी पत्नी लक्ष्मी बाई पारकर के बीच बीते 27 जुलाई को विवाद हुआ था। विवाद की मुख्य वजह लक्ष्मी का बिना बताए काम पर चले जाना और पैसों का लेन-देन था। जब तामेश्वर काम…

Read More

राजनांदगांव। स्मार्टफोन और डिजिटल दुनिया की गिरफ्त से बाहर निकलकर रविवार की सुबह राजनांदगांव के बच्चों और युवाओं के लिए कुछ अलग रही। नगर निगम द्वारा चौपाटी के पास आयोजित ‘मस्ती की पहली पाठशाला’ में शहरवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 5:30 बजे ही लोग परिवार सहित योग, जुम्बा और पारंपरिक खेलों का आनंद लेने पहुंच गए। स्वस्थ शरीर और स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर शुरू हुई इस पाठशाला के पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला। महापौर बोले- बजट में किया है विशेष प्रावधान महापौर मधुसूदन यादव ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि नागरिकों की मांग…

Read More

​रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी (FDLP) ने छत्तीसगढ़ की सड़कों पर उतरकर शासन-प्रशासन की चूलें हिला दी हैं। अपनी मांगों को लेकर पार्टी ने 120 किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकालकर हुंकार भरी, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ​”हम भारत के लोग” लगाएंगे ताले: बड़ी चेतावनी ​रैली के दौरान पार्टी के नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि अधिकारी और कर्मचारी अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं, तो जनता खामोश नहीं बैठेगी। “देश के मालिक हम भारत के लोग हैं” के नारे के…

Read More

राजनांदगांव। मजदूर दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के ग्राम खुर्सीटिकुल आमबगीचा के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित बोरे-बासी कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की परंपरा, श्रम संस्कृति और कांग्रेस की जनसंवेदनशील सोच को प्रभावशाली रूप में अभिव्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की, जहां श्रमिक सम्मान, सांस्कृतिक अस्मिता और जनहित के मुद्दों का सशक्त संगम देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के जिले में प्रवेश करते ही टेड़ेसरा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष भागवत साहू, अंगेश्वर देशमुख सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के संग्रहण और विक्रय के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम आरी में छापेमारी कर भारी मात्रा में दूसरे राज्यों की अवैध मदिरा जब्त की है। मामले में आरोपी के विरुद्ध गैरजमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मकान में छिपाई थी महाराष्ट्र और एमपी की शराब प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को ग्राम आरी में प्रदीप…

Read More

राजनांदगांव। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक और न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए एक नई और अभिनव पहल शुरू की है। अब जिला न्यायालय से लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय तक के रीडर्स की कार्यप्रणाली की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी रीडर्स की बैठक लेकर उन्हें लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए। अनावश्यक न टालें मामले, कम अवधि की दें तारीख बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि न्यायालयों में प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने रीडर्स को निर्देशित किया…

Read More

राजनांदगांव। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज होने जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 मई से 10 जून तक जिले के कुल 62 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। समयबद्ध समाधान पर जोर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन का एक महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान है। शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों का केवल…

Read More

राजनांदगांव। डायल 112 सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज जन संवाद कक्षा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डायल 112 के जोनल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने की। इसमें डायल 112 के वाहन चालकों और आरक्षकों को इवेंट प्राप्त होते ही तय समय में घटनास्थल पर पहुंचने, नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार रखने और सजग-सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने टीमवर्क, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस ने 13 वर्षीय बालक की गैर-इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के सनसनीखेज मामले में ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी (वाहन स्वामी) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले मासूम से जान-जोखिम भरा काम कराया और हादसे में उसकी मौत होने पर शव को दूसरे गांव के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रघुवीर सिंह मंडावी निवासी मातेखेड़ा 30 अप्रैल को परिवार सहित एक विवाह समारोह में शामिल होने अमलीडीह गए थे। इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक जशवंत नेताम ने उनके नाबालिग पुत्र भावेश मंडावी…

Read More