
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरिया में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर में अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जांच, स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। शिविर में 200 बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की गई। मेडिसिन किट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, जिंक, एलबेंडाजोल, अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य आवश्यक…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर में हुई सुनियोजित चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया। प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह के घर से चोरी किए गए सोने के सभी आभूषण 100 प्रतिशत बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामला तब सामने आया जब 3 जनवरी 2026 को अज्ञात चोरों ने प्रवीण कुमार सिंह के घर के लॉकर और आलमारी का ताला तोड़कर दो सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और एक ईयरिंग चुरा लिए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूदगांव साकरीपार में हुई चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया। प्रार्थी मौसमी निषाद की दुकान से नगदी और गांव के ट्रैक्टर से एक्साइज कंपनी का बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी चोरी होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की समान बरामद की गई। प्रार्थी मौसमी निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान से 25,000 रुपये की नगदी चोरी की और उसी रात जीतेश्वर साहू के ट्रैक्टर से बैटरी और हाइड्रोलिक पट्टी चोरी कर ली। कुल चोरी की कीमत 31,500 रुपये थी। रिपोर्ट के…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र के चौखडियापारा में सूनसान मकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना राजनांदगांव और थाना बसंतपुर की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5.72 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में प्रार्थी वतन सिंग राजपूत ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मार्च को परिवार के साथ मोहला जाने के दौरान उनके घर में रखे सोने के आभूषण, मोबाइल और अन्य समान चोरी हो गए। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 110/26 के तहत विवेचना शुरू की गई। पुलिस…
मोहला। जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू के मार्गदर्शन में पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव किया। इस भ्रमण का सफल नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा वर्मा ने किया। कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं और 10वीं के कुल 101 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ 13 शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पहले साइंस सेंटर रायपुर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने विज्ञान के विभिन्न मॉडल, प्रयोग और तकनीकों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। साइंस सेंटर के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों…
आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए सत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने और बड़े बकायादारों से करों की वसूली कड़ाई से करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त ने वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों से नए करदाताओं, डिमांड के विरुद्ध मकानों और सम्पत्तिकरदाताओं की जानकारी लेकर मांग पंजी से मिलान कर वसूली करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन बड़े बकायादारों को नोटिस दिया गया है, उनसे कर वसूली में कोई कोताही…
राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वार्ड नं. 37 में ठेठवार पारा, आजाद चौक और बसंतपुर थाना रोड का दौरा कर साफ-सफाई और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मिलकर उन्हें स्वच्छता अपनाने और निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की। महापौर ने व्यापारियों से कहा कि वे अपने प्रतिष्ठान में डस्टबिन रखें और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली का पालन करें, ताकि वार्ड साफ और व्यवस्थित बना रहे। उन्होंने विशेष रूप से नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और वार्डवासियों से अनुरोध किया कि निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न डालें, क्योंकि यह नाली…
राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश में गठित विशेष दस्ता ने अवैध कब्जा करने वाले ठेले, खोमचे, शेड, चबूतरे और नालियों पर अतिक्रमण हटाया। अभियान का मकसद न केवल अतिक्रमण हटाना है, बल्कि सड़क पर सुगम आवागमन और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना भी है। निगम ने व्यापारियों और आम नागरिकों को अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी और कार्रवाई नहीं करने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी। स्टेशन रोड का स्वागत द्वार और डिवाइडर पुरानी और खराब स्थिति में…
राजनांदगांव। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर सत प्रतिशत वसूली के लिये नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कडा रूख अपनाते हुये लंबे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले 1 लाख रूपये से उपर के बड़े बकायादारों की सूची जारी कर नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 173 के अंतर्गत बिल प्रेषित करने के निर्देश दिये थे। निर्देश के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा धारा 173 के तहत बिल प्रेषित किया गया, किन्तु करदाताओं द्वारा करो का भुगतान नहीं करने पर 15 दिवस उपरांत अधिनियम की धारा 174 के अधीन मांग की सूचना पत्र 61 करदाताओं को प्रेषित…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। आज जिले की सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा और अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रमुख तहसीलों में किए गए निराकरण की स्थिति इस प्रकार रही: राजनांदगांव तहसील: 9 नामांतरण, 8 त्रुटि सुधार, 3 सीमांकन और 10 अन्य प्रकरण; कुल 30 मामले।…